Today Horoscope 21 October 2025 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, धन के साथ मान-सम्मान मिलने का है योग,पढ़ें अपना राशिफल।

मेष राशि –आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपको काम में अच्छी सफलता मिलेगी और अच्छा नाम होगा। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, क्योंकि आपके व्यवहार से लोग आपसे काफी खुश रहेंगे, इसलिए आप किसी से भी कड़वा बोलने से बचें। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा, क्योंकि आपके धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है ।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। मित्रों के साथ आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को कामों में कुछ मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने खर्चों को काबू में करना होगा, तभी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है।

 

मिथुन राशि-व्यवसाय में आज आपको अच्छी सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी बढ़ेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। दोस्तों के साथ आप काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको कामों को लेकर व्यस्तता बढ़ सकती है, जो आपकी समस्याओं को भी बढ़ाएगी। आपको किसी नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है।

 

कर्क राशि –आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी सरकारी काम के पूरा होने में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए भी कुछ रूपयों का इंतजाम कर सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 20 October 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए खास रहेगा, धन और नौकरी में मिल सकते हैं शुभ संकेत, जानें आज का राशिफल..

 

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घरेलू मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं। आपको किसी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होंगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश में लगे रहेंगे। ऑफिस में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।  आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि –आज आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है और यदि आप किसी दूसरे के मामले में बोले, तो वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। आर्थिक तंगी आपको परेशान करेगी। आप नौकरी के साथ-साथ कोई साइड बिजनेस भी शुरू करने की सोच सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वहां आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके किसी समान के चोरी होने की संभावना है।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 19 October 2026 आज बनेंगे इन राशि वालों के लिए नए अवसर, जानें नौकरी और व्यापार का हाल, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

 

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको व्यस्तता बनी रहेगी। आप अपने कामों को किसी दूसरे पर ना डालें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों से अच्छी सफलता मिलेगी।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपके खर्च भी अधिक रहेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठने से आपका मन पसन्न रहेगा।

 

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में भी आज माहौल खुशनुमा रहेगा, क्योंकि सभी सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 18 October 2026 आज इन 3 राशि वालों को मिल सकता है लाभ, धन के मामले में मिलेंगे अच्छे संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 24 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना राशिफल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की सीख देगा। घर में किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज़ हो सकती हैं, इसलिए अपनी बात…

    Today Horoscope 23 October 2026 आज इन 3 राशि वालों के लिए बनेंगे नए अवसर, जानें सभी राशियों का हाल..

          मेष राशि- आज किस्मत आपके लिए कामयाबी के नए दरवाजे खोलने को तैयार नजर आ रही है! आपकी मेहनत, सूझबूझ और काम करने का अंदाज लोगों के…