पत्नी की नग्न लाश- पति ने कत्ल कर चारपाई के नीचे दफना दिया शव,उसी घर में 11 दिन तक रहता रहा आरोपी

Spread the love

हराइच में शराबी ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर लाश घर में ही चारपाई के नीचे दफन कर दी। इसके बाद भी आरोपी उसी घर में रहता रहा। 11 दिन बाद मामले का खुलासा तब हुआ, जब मायके के लोगों के शक जताने पर पुलिस ने खोदाई कर शव बरामद किया। इस बीच आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

गांव अहाता निवासी रामधीरज ने बहन फूला देवी (45) की शादी करीब 25 वर्ष पहले गांव के ही हरिकिशन के साथ हुई थी। शुरू में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे हरिकिशन को शराब की लत लग गई। वह नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। उसके छह बच्चों में से दो बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटा लखनऊ में मजदूरी करता है।

 

तीन बच्चे अभी छोटे हैं। फूला के परिजनों के मुताबिक, हरिकिशन की शराब की लत बढ़ गई थी। वह पूरे दिन नशे में धुत रहता और घर में झगड़ा करता था। इसकी वजह से दो छोटे बच्चे ननिहाल में रहने लगे। छह अक्तूबर को फूला देवी अचानक घर से गायब हो गई। जब दो दिन तक कोई पता नहीं चला तो भाई रामधीरज ने हरिकिशन से पूछा। उसने टालमटोल करते हुए कहा कि फूला कहीं चली गई है।

10 दिन तक खोजबीन के बाद भी फूला का पता नहीं चला
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने छह अक्तूबर को ही जरवलरोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 10 दिन तक खोजबीन के बाद भी फूला का पता नहीं चला। शुक्रवार को मायके के लोग हरिकिशन के घर पहुंचे व सख्ती से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बोला।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

चारपाई के नीचे मिट्टी का नया लेपन देख हुआ शक
इस बीच, रामधीरज की भाभी विमला कमरे में गई तो चारपाई के नीचे मिट्टी का नया लेपन देखा। करीब से देखने पर जमीन में हल्की दरारें भी दिखीं। शक गहराने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही हरिकिशन फरार हो गया।

महिला की हत्या बेरहमी से पिटाई कर की
जरवलरोड थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे की खोदाई करवाई। पहले फूला देवी की टूटी हुई चूड़ियां मिलीं, फिर पायल और अंत में कई फीट नीचे दफन लाश मिली। शव बिना कपड़ों के था और शरीर पर कई जगह चोटों के गहरे निशान थे। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या बेरहमी से पिटाई कर की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घर को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी हरिकिशन की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

लाश दफन कर उसी घर में रहता रहा
परिजनों के मुताबिक छह अक्तूबर को फूला लापता हुई। उसके बाद भी हरिकिशन पहले की ही तरह उसी घर में रहता रहा। इस दौरान शराब पीता और कभी-कभार मजदूरी का काम मिलता तो करता था।

फूला के गायब होने की बात पर वह सीधे जवाब नहीं देता था, टाल जाता था। एक ही गांव में रहने के कारण फूला के भाई रामधीरज और भाभी विमला को हरिकिशन पर शक गहराने लगा था। शुक्रवार को आखिर यह शक सही साबित हुआ। फूला का मायका और ससुराल दोनों एक ही गांव में थी।
और पढ़े  अयोध्या- संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर अयोध्या में निकाली गई भव्य कलश वंदन यात्रा, मोहबरा बाजार में हुआ भव्य स्वागत

अवैध संबंध के शक में फूला देवी की हत्या की आशंका
यूपी के बहराइच के जरवलरोड के अहाता नरपतपुरवा गांव में शुक्रवार को 11 दिनों से लापता महिला फूला का शव उसके ही घर में दफन मिला, इस मामले में हत्या का रहस्य बरकरार है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हुए आरोपी पति हरिकिशन का कोई सुराग नहीं लग सका।

प्राथमिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या उसके पति ने अवैध संबंध के शक में की है। आरोपी पति घटना का खुलासा होने के बाद से गायब है।

अहाता नरपतपुरवा निवासी फूला देवी 6 अक्तूबर से अपने घर से लापता थीं। बकायदा इसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई गई थी। फूला के लापता होने के बावजूद उसका पति हरिकिशन पहले की ही तरह घर में रह रहा था। फूला के साथ उसके पति द्वारा ही अनहोनी अंजाम दिए जाने का परिजनों का शक गहराया था।

शुक्रवार को परिजन फूला के घर पहुंचे तो एक कमरे में चारपाई के नीचे ताजा लेपन व दरार देखकर उन्हें शक हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंचती उससे पहले ही फूला का पति हरिकिशन फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस जब घर में जांच के लिए पहुंची तो महिला का शव जमीन के अंदर दफन मिला था। शव को निकालकर पुलिस ने फूला के पति हरिकिशन पर हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पति हरिकिशन को पत्नी के चरित्र पर था संदेह
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि पति हरिकिशन को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था। हो सकता है इसी विवाद के चलते महिला की हत्या कर शव को घर में ही छिपाकर दफना दिया गया हो। उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और घटना के बाद भागे पति की तलाश में दबिश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love