दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड से मरीज लेकर बनारस जा रही निजी एम्बुलेंस पलटी, 4 की मौत

Spread the love

सीतापुर जिले के अटरिया के हिंद अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि एम्बुलेंस मरीज लेकर देहरादून से बनारस जा रही थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक निजी एम्बुलेंस मरीज को इलाज के लिए बनारस लेकर जा रही थी। हिन्द अस्पताल के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में सड़क किनारे खड़ी अज्ञात 40वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, महिला के साथ रोड किनारे खड़ी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची का इलाज हिंद अस्पताल में चल रहा है।

 

हादसे में एम्बुलेंस सवार तीन लोगों व सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात महिला की मौत हुई है। मृतकों में एम्बुलेंस चालक गुरमीत (40) , एम्बुलेंस सवार मरीज विशाल पांडेय (48), व एक अन्य शामिल हैं।

हादसे के मृतकों की सूची:
1. 
मरीज विशाल पांडेय (40) निवासी देहरादून -यह कमर में गम्भीर चोट का इलाज कराने बनारस जा रहे थे।
2. हिन्द गेट के सामने खड़ी महिला (करीब 40)
3. एम्बुलेंस सवार एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात (करीब 45 वर्ष)
4. एम्बुलेंस चालक- गुरमीत (23)- निवासी हरिद्वार

घायलों का विवरण:
1. दिव्यांशु पांडेय (42) निवासी कैमूर, बिहार । यह मरीज के भाई हैं।
2. हिन्द गेट के सामने महिला के साथ खड़ी बच्ची (करीब 12 वर्ष)।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love