Uttarakhand: रामनगर में ढिकुली की जमीन के दामों में आया उछाल, इतना पहुंचा सर्किल रेट

Spread the love

 

प्रदेश सरकार ने पांच अक्तूबर से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में नए सर्किल रेट लागू कर दिए हैं। नए रेटों में रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में करीब 79 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाया गया है। इससे ढिकुली क्षेत्र रामनगर का सबसे महंगा क्षेत्र बन गया है। प्रदेश सरकार की सरकारी वेबसाइट के अनुसार, वर्ष 2023 में ढिकुली क्षेत्र में कृषि भूमि का सर्किल रेट दो करोड़ 80 लाख प्रति हेक्टेयर था जो अब पांच करोड़ रुपये हो गया है। छोई क्षेत्र में कृषि भूमि का सर्किल रेट दो करोड़ 30 लाख प्रति हेक्टेयर से 52 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इस साल तीन करोड़ 50 लाख हो गया है।

सबसे कम आमपोखरा, बेलगढ़ में सर्किल रेट बदलाव हुआ है। वर्ष 2023 में बेलगढ़ क्षेत्र में सर्किल रेट 4000 रुपये वर्ग मीटर था जो कि इस साल बढ़कर 6000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है। वहीं बेलगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2023 में सर्किल रेट 4500 रुपये वर्ग मीटर था जो कि इस साल बढ़कर 6500 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है। 


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- चीनी-गुड़ के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, दो हफ्ते में 21 रुपये तक बढ़े भाव
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love