नैनीताल- कुमाऊं विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आने की उम्मीद

Spread the love

 

नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवंबर पहले सप्ताह में प्रस्तावित 20वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रण भेजा है। यदि राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति मिलती है तो कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहली बार कोई राष्ट्रपति भाग लेगा। मुख्य अतिथि के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल व कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पहुंचेंगे।

 

दीक्षांत समारोह डीएसबी परिसर नैनीताल में होना है। समारोह में प्रतिभागियों को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही डी-लिट और डीएससी की उपाधियां भी दी जाएंगी। संबंधित प्रपत्रों और रिकॉर्ड की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि चयनित सूची समय से तैयार की जा सके।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया है लेकिन अभी उनके शामिल होने का कनफर्मेशन नहीं मिला है। नवंबर माह में समारोह प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। – डॉ. एमएस मंद्रवाल, कुलसचिव कुमाऊं विवि


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दिखाई राह पर चली BJP, प्रदेशभर में सांगठनिक कार्यों में तेजी
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love