रामनगर- अब 5 मिनट में मिलेगी ऑटो और टैक्सी की सुविधा

 

 रामनगर में अब लोगों को ऑटो व टैक्सी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अल्मोड़ा निवासी दीप चंद्र पांडेय ने रविवार को हिटोहिटो एप लांच किया। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से लोग पांच मिनट के भीतर ऑटो और टैक्सी को बुलाकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

दीप चंद्र पांडेय बताते हैं कि रामनगर में पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इसे देखते हुए उन्होंने रामनगर से यह सुविधा शुरू की है। नैनीताल जिले के रामनगर में भी लोग बड़े शहरों में चलने वाले ओला, उबर सेवा की तरह घर बैठ ऑटो और टैक्सी बुक करा सकेंगे। हिटोहिटो नामक एप्लिकेशन से जुड़ी ऑटो, टैक्सी एक क्लिक पर आपके द्वार तक पहुंचेंगे। शुरुआत में उन्होंने 27 ऑटो को इस एप्लिकेशन से जोड़ा है। आगे अन्य वाहनों को भी जोड़ा जाएगा।
एंबुलेंस भी पहुंचेगी घर

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। दुर्गम क्षेत्रों में कई बार एंबुलेंस की सुविधा आसनी से नहीं मिल पाती है। इस समास्या से निजात दिलाने में यह ऐप कारगार साबित हो सकता है क्योंकि इस ऐप्लिकेशन से लोगों को एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी। इससे घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। दीप चंद्र पांडेय ने बताया कि पांच लाख रुपये से वर्ष 2022 में यह एप्लिकेशन तैयार हो गया था। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरटी (एसटीए) से लाइसेंस लेने के बाद उन्होंने एप्लिकेशन को शुरू किया है।

और पढ़े  रुड़की: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, त्योहारों के दौरान योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
  • Related Posts

    हरिद्वार: राम मंदिर, अयोध्या के संतों को पांच कार्यक्षेत्रों में मिलेगा पूर्ण अधिकार, नई धार्मिक समिति गठित

    राम मंदिर में अब सेवा और परंपरा के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके लिए अयोध्या के संतों को जोड़ते हुए…

    उत्तराखंड: जनगणना के दूसरे चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, 16 से 30 नवंबर तक रहेगी स्वगणना की सुविधा

    जनगणना-2027 के दूसरे चरण में एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए देहरादून नगर निगम सभागार में चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज…