2025 बैंक ऑफ बड़ौदा Vacancy: BOB में निकली मैनेजर पदों पर भर्ती, सैलरी 1.20 लाख से अधिक, जानें आवेदन की शर्तें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने क्रेडिट एनालिस्ट भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अक्तूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न ग्रेड में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर कुल 50 पदों को भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है, किसी भी विषय में डिग्री मान्य है। इसके अलावा, वित्त में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए पीजी डिग्री/डिप्लोमा या पेशेवर योग्यताएं जैसे सीए, सीएमए, सीएस या सीएफए भी मान्य हैं।

सभी पदों के लिए कार्य अनुभव अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार को उस पद के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अनुभव होना आवश्यक है।

आयु सीमा

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 के लिए आयु मानदंड प्रत्येक पद के अनुसार अलग-अलग हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा की गणना अंतिम तिथि 01.10.2025 के अनुसार की जाएगी, और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उम्मीदवार इस तारीख तक निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा में आता हो।

पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

 

वेतन विवरण इस प्रकार है:

ग्रेड/स्केल वेतनमान
MMG/S-II 64,820 – 93,960
MMG/S-III 85,920 – 1,05,280
SMG/S-IV 1,02,300 – 1,20,940

 

आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये (जीएसटी सहित) + भुगतान गेटवे शुल्क है, जबकि एससी, एसटी, PwD, ईएसएम/डीईएसएम और महिलाओं के लिए यह 175 रुपये (जीएसटी सहित) + भुगतान गेटवे शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क वापसी योग्य नहीं है।

और पढ़े  जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

कैसे होगा चयन?

  • ऑनलाइन परीक्षा: चयन प्रक्रिया की शुरुआत एक ऑनलाइन परीक्षा से होगी। इस परीक्षा में चार भाग होंगे। तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और व्यावसायिक ज्ञान, और कुल अंक 225 होंगे। पहले तीन भाग केवल पास/फेल के लिए होंगे, यानी इनके लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।
  • समूह चर्चा (GD): ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को समूह चर्चा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इन चरणों में उम्मीदवार का व्यक्तित्व, बातचीत करने की क्षमता और नौकरी के लिए उपयुक्तता जांची जाएगी।
  • अंतिम चयन: अंत में, उम्मीदवारों की मेरिट सूची ऑनलाइन परीक्षा, समूह चर्चा या साक्षात्कार के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी, जैसा बैंक तय करेगा।
  • Related Posts

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…