Private Bus Strike: 13 अक्तूबर को शिमला में नहीं चलेंगी निजी बसें, हड़ताल का निर्णय, जानें वजह..

Spread the love

 

शिमला शहर में 40 किलोमीटर से अधिक दूरी की एचआरटीसी बसों के शहर में प्रवेश के विरोध में 13 अक्तूबर को निजी बसों के चालकों और परिचालकों ने हड़ताल का निर्णय लिया है। इस कारण सोमवार को शहर में निजी बस सेवाएं बाधित रहेंगी।

निजी बस यूनियन का कहना है कि एचआरटीसी की मनमानी के कारण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। इससे निजी बस चालक तथा परिचालक परेशानी झेल रहे हैं। संघ के प्रधान रूपलाल ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2011 में आईएसबीटी बनने के बाद 40 किलोमीटर से अधिक दूरी की बसों को केवल टुटीकंडी से ही संचालित करने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद एचआरटीसी की बड़ी बसें शहर में प्रवेश कर रही हैं। इससे निजी ऑपरेटरों को नुकसान हो रहा है और ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि स्कूल ड्यूटी पर लगी एचआरटीसी बसों में भी यात्रियों को ढोया जा रहा है। इससे निजी बसों को और नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पुराना बस स्टैंड में रेस्ट रूम की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। उधर एचआरटीसी चालक संघ के प्रधान मान सिंह और परिचालक संघ के प्रांतीय प्रधान प्रीत महिंद्र ने कहा कि निजी बसों के कारण शहर में जाम लगता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार को एचआरटीसी के चालक और परिचालक अतिरिक्त सेवाएं देंगे और बसों के अधिक ट्रिप चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के चालक और परिचालक लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।

Spread the love
और पढ़े  Himachal-  हिमाचल में BJP ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची
  • Related Posts

    2026 हिमाचल बोर्ड 10th Result- 10वीं के नतीजे जारी, 83.87% रहा रिजल्ट,पिछले वर्ष से 4.79 फीसदी अधिक बच्चों ने पास की परीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट सुबह करीब 11 बजे जारी किया गया। 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों…


    Spread the love

    हिमाचल प्रदेश 10th बोर्ड Result 2026: कुछ देर में जारी होंगे 10वीं के नतीजे, सबसे पहले ऐसे देखें परिणाम 

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कुछ देर में 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।   थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड…


    Spread the love