बिलासपुर दर्दनाक बस हादसा-: एक साथ जलीं परिवार के 4 सदस्यों की चिताएं, बच्चे ने दी मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा गांव

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं के भल्लू पुल के पास मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की माैत हो गई। इस बस हादसे ने फगोग गांव के एक ही परिवार के चार लोगों को काल का ग्रास बना दिया। बुधवार को जब गांव के श्मशान घाट पर चार चिताएं एक साथ जलने लगीं तो माैजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। इस हादसे में सुरक्षित बच गए आठ वर्षीय शौर्य ने अपने परिजनों की चिता को मुखाग्नि दी।

 

लोगों ने ये कहा
लोगों ने कहा कि यह पहला मौका है कि इलाके में इस प्रकार की दर्दनाक घटना सामने आई। हादसे में परिवार की दो महिलाएं और दो बच्चों की माैत हो गई। इसमें फगोग गांव की अंजना कुमारी, उसके दो बेटे नक्ष व आरव और उसकी जेठानी कमलेश कुमारी की माैत हो गई। अंजू कुमारी और कमलेश कुमारी का मायका गंगलोह थेह गांव में था। बताया जा रहा है कि दोनों देवरानी और जेठानी मायके से अपने ससुराल फगोग जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।

 

हादसे में भाई-बहन सुरक्षित निकाले
बता दें, हादसे के बाद मलबे से सुरक्षित निकाले गए दो भाई-बहन शौर्य और आरुषि को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें रात को छुट्टी दे दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते हुए आरुषि और शौर्य ने बताया कि बस सवारियों से भरी थी और हम बस मे पिछली सीट पर बैठे थे। जैसे ही पहाड़ी से मलबा गिरने लगा, तो हम दोनों सीट के नीचे घुस गए। मलबा सवारियों के ऊपर आ गिरा, लेकिन सीट के नीचे होने के कारण हमारी जान बच गई। हादसे में इन बच्चों की मां के अलावा दो चचेरे भाइयों और चाची की मौत हो गई है

और पढ़े  हिमाचल: 3 बार लगेगी डिजिटल हाजिरी, चूके तो कट सकता है वेतन, प्रधानाचार्यों को भी भेजनी होगी रिपोर्ट

निजी बस हादसे में गई 16 लोगों की गई जान
बता दें, मंगलवार को भारी बारिश के बीच बिलासपुर के मरोतन से घुमारवीं जा रही 32 सीटर निजी बस पर पहाड़ से भारी भरकम चट्टानों के साथ मलबा आ गिरा। मंगलवार शाम को हुए इस हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बरठीं में भल्लू पुल के पास शुक्र खड्ड किनारे हुआ। पहाड़ी से मलबा गिरने से निजी बस की छत उखड़कर खड्ड के किनारे जा गिरी, जबकि सारा मलबा बस में बैठी सवारियों पर आ गिरा।

  • Related Posts

    ऊना वॉकथॉन: CM सुक्खू बोले- चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को चिट्टे के सामने झुकने नहीं देंगे। चिट्टा बेचकर बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह…

    हिमाचल: शिमला में अब घर बैठे मिलेंगी प्लंबर, मैकेनिक समेत 41 सेवाएं, अक्तूबर से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

    राजधानी के शहरवासियों को अब घर बैठे प्लंबर, टैक्सी चालक, ब्यूटीशियन, पेंटर, वेल्डर और मैकेनिक समेत 41 तरह की सेवाएं मिल सकेंगी। नगर निगम शिमला इसके लिए घर द्वार जन…