Indian Army Vacancy: आज से इंडियन आर्मी ग्रुप-सी भर्ती शुरू, 10वीं-ITI पास वालों के लिए शानदार मौका

 

भारतीय सेना में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (DGEME) ने ग्रुप सी पदों पर नई भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को देशभर के विभिन्न आर्मी बेस पर नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन 4 अक्तूबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा। फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 तय की गई है, यानी अभ्यर्थियों को कुल 20 दिनों का समय मिलेगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा।

भरे जाएंगे कुल इतने पद

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर में कई तरह के पदों पर नियुक्तियां होंगी। इनमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), फायरमैन, व्हीकल मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, ट्रेड्समैन, कुक, और इलेक्ट्रीशियन जैसे पद शामिल हैं। कुल 194 रिक्तियां जारी की गई हैं। सेना में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक उत्कृष्ट अवसर है।

 

विवरण जानकारी
भर्ती संगठन डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स
पद का नाम ग्रुप सी
कुल रिक्तियां 194
आवेदन प्रारंभ 04 अक्तूबर 2025
अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025
आवेदन का तरीका ऑफलाइन
पोस्टिंग लोकेशन दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक
शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या आईटीआई पास
आयु सीमा 18 से 25 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट नियमानुसार)
शारीरिक मापदंड ऊंचाई 165 सेमी, सीना 81.5 से 85 सेमी, वजन 50 किलो
वेतनमान 5,200 – 20,200 रुपये प्रति माह
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा
और पढ़े  जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

 

Indian Army Group C Eligibility: योग्यता और आयुसीमा

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी हस्तलिखित रूप में स्पष्ट रूप से भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो सही स्थान पर चिपकाएं और 5 रुपये का पोस्टल स्टांप लगाएं।
  • भरा हुआ फॉर्म व जरूरी दस्तावेज इस पते पर भेजें – कमांडेंट, 505 आर्मी बेस वर्कशॉप, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली – 110010
  • किसी भी त्रुटि से बचने के लिए आवेदन भेजने से पहले सभी दस्तावेजों को एक बार अवश्य जांच लें।
  • Related Posts

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…