High Court Vacancy- बॉम्बे HC में विभिन्न पदों पर आवेदन आज से शुरू, जानें आयु सीमा और योग्यताएं

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों के लिए आवेदन आज यानी 15 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पांच जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

 

किन पदों पर होगी भर्ती

इसके तहत क्लर्क और स्टेनोग्राफर के अलावा अन्य सहायक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए योग्यता और स्किल्स अलग- अलग तय की गई हैं, जिसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

 

 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

    • क्लर्क और स्टेनोग्राफर पदों के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना अनिवार्य है। साथ ही टाइपिंग और शॉर्टहैंड का ज्ञान जरूरी है।
  • प्यून पदों के लिए मराठी भाषा पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए।
  • ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 5 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गो के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित की गई है। फीस फाॅर्म भरते समय ऑनलाइन माध्यम से ही जमा होगी।

 

 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसके सामने दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़े  सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 2.39 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा, कल रात 11:50 बजे तक करें अप्लाई
  • Related Posts

    सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 2.39 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा, कल रात 11:50 बजे तक करें अप्लाई

    सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस परीक्षा के लिए…

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…