नैनिताल बैंक Vacancy: नैनीताल बैंक में इन पदों पर भर्ती, वेतन 93,960 तक, 185 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू

नैनिताल बैंक ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट, प्रोबेशनरी ऑफिसर और रिस्क ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर यानी आज से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 185 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवार नैनिताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपनी पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी जानने के लिए नैनिताल बैंक द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

 

जानें वेतन और आवेदन शुल्क

नैनीताल बैंक में चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाता है। ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) के लिए वेतन 24,050 से 64,480 रुपये के बीच रहता है। प्रथम स्केल अधिकारी (Scale I Officer) को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक का वेतन दिया जाता है, जबकि द्वितीय स्केल अधिकारी (Scale II Officer) का वेतनमान 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक होता है।

आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जिसे 12 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है, जबकि प्रथम और द्वितीय स्तर के अधिकारियों के लिए यह शुल्क 1500 रुपये (जीएसटी सहित) है।

इस तरह से करें आवेदन

  • नैनिताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • अब “Recruitment” या “Career” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले अपना नया रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाणपत्र निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें: अपनी पोस्ट के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके उसका प्रिंट अपने पास रख लें।
और पढ़े  सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स
  • Related Posts

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…

    5200+ पद: आज बंद हो रही पांच भर्तियों की आवेदन विंडो, एसएससी समेत इन विभागों में नौकरी, कौन भर सकता है फॉर्म?

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 7 अक्तूबर 2026 महत्वपूर्ण तारीख है। इस दिन UKSSSC, SSC, UPESSC समेत कई भर्तियों की लास्ट डेट है। इनमें 2,536…