रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) में 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अक्तूबर 2025 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस के तहत कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) में 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अक्तूबर 2025 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस के तहत कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इन पदों पर केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास बी.ई. या बी.टेक की डिग्री हो। इसके साथ ही उम्मीदवार का शैक्षणिक रिजल्ट कम से कम 60 प्रतिशत अंक वाला होना चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। सामान्य (General) वर्ग के लिए आयु सीमा 35 से 48 वर्ष के बीच है। वहीं आरक्षित (SC/ST/OBC/EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी उम्मीदवार RVNL की आधिकारिक वेबसाइट rvnl.org पर देख सकते हैं।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, इसलिए इंटरव्यू में प्रदर्शन ही अंतिम चयन का आधार बनेगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अधिसूचना में दिए गए पदों पर की जाएगी।
रेल विकास निगम लिमिटेड ने आवेदन शुल्क श्रेणीवार तय किया है। सामान्य (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। सीनियर डीजीएम को प्रति माह 80,000 से 2,20,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। वहीं मैनेजर पद के लिए 50,000 से 1,60,000 रुपये, डिप्टी मैनेजर के लिए 40,000 से 1,40,000 रुपये और असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 से 1,20,000 रुपये तक का वेतनमान प्राप्त होगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को RVNL की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।
फॉर्म भेजने का पता:
ग्राउंड फ्लोर, ऑगस्ट क्रांति भवन,
भिकाजी कामा प्लेस, आर.के. पुरम,
नई दिल्ली – 110066
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 7 अक्तूबर 2026 महत्वपूर्ण तारीख है। इस दिन UKSSSC, SSC, UPESSC समेत कई भर्तियों की लास्ट डेट है। इनमें 2,536…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

