लिस्ट अरबपतियों की: JK सीमेंट परिवार बना दौलत का सिंबल, अलख पांडेय की रिकार्ड तोड़ कमाई

Spread the love

जेके सीमेंट देश की उन शीर्ष कंपनियों में शुमार हो गई, जिसने सबसे ज्यादा अरबपति दिए हैं। इस लिस्ट में एशियन पेंट्स, गोदरेज, पिडीलाइट, इंफोसिस और डाबर इंडिया जैसी कंपनियां हैं। जेके सीमेंट के पांच अरबपतियों में माधव सिंघानिया, राघवपत सिंघानिया, कविता यदुपति सिंघानिया, सुशीला सिंघानिया और अभिषेक सिंघानिया के नाम हैं।

हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघानिया परिवार ने वर्ष 1975 में जेके सीमेंट की शुरुआत की थी जिसकी जड़ें आज भारत से लेकर यूएई तक फैल चुकी हैं। कानपुर के जेके परिवार के पांचों सदस्यों की कुल नेटवर्थ करीब 31 हजार करोड़ रुपये है, जिसमें तीन चौथाई अकेले राघवपत और माधव सिंघानिया के पास है।

रिचलिस्ट में शामिल जेके सीमेंट के 5 सदस्य-

  1. माधवकृष्ण सिंघानिया – 11440 करोड़
  2. राघवपत सिंघानिया – 11440 करोड़
  3. कविता यदुपति सिंघानिया – 3030 करोड़
  4. सुशीला देवी सिंघानिया – 2460 करोड़
  5. अभिषेक सिंघानिया – 2440 करोड़

अलख पांडेय ने कमाई में तोड़ा रिकार्ड

प्रयागराज के अलख पांडेय देश के दूसरे अरबपति बन गए हैं। उनकी दौलत में पिछले एक साल में सबसे तेज वृद्धि हुई है। एक वर्ष पहले उनकी नेटवर्थ करीब 6000 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 14 हजार करोड़ से भी ज्यादा हो गई है। उनके ऊपर केवल जैक्सन ग्रुप के सतीश कुमार गुप्ता का नाम है। इनकी संपत्ति में पिछले एक साल में 241 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि कुल नेटवर्थ के मामले में वह अलख पांडेय से पीछे हैं। सतीश के पास 13320 करोड़ रुपये हैं।

लुलु मॉल के युसुफ अली 9वें सबसे रईस एनआरआई

लुलु माल बनाने वाले युसुफ अली 9वें सबसे अमीर अप्रवासी भारतीय हैं। अबूधाबी निवासी युसुफ अली के पास 46 हजार करोड़ से ज्यादा संपत्ति है। सबसे अमीर एनआरआई की सूची में पहले स्थान पर गोपीचंद हिंदुजा, दूसरे नंबर पर लक्ष्मी निवास मित्तल, तीसरे पर जय चौधरी हैं। उनके बाद वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, शापोर पालोनी मिस्त्री, श्रीप्रकाश लोहिया, विवेक चंद सहगल, जयश्री उल्लाल और राकेश गंगवाल के भी नाम हैं।

और पढ़े  Elections: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव हटे, जानें किसे दी गई जिम्मेदारी

सबसे ज्यादा अरबपति देने वाली कंपनियां-

रैंक कंपनी अरबपतियों की संख्या
1 एशियन पेंट्स 12
2 एल्केम लेबोटरीज 11
3 ट्यूब इन्वेस्टमेंट 08
4 पिडीलाइट 07
5 पेज इंडस्ट्रीज 06
5 गोदरेज 06
5 एमलगमेंशन्स 06
6 पॉलीकैब इंडिया 05
6 जेके सीमेंट 05
6 इंफोसिस 05
6 कलरटैक्स इंडस्ट्रीज 05
6 डाबर इंडिया 05

Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love