ED कई क्रिकेटर्स और कलाकारों की संपत्तियों को अटैच करेगी, ऑनलाइन बेटिंग मामले में कार्रवाई

Spread the love

 

प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही कुछ खिलाड़ियों और अभिनेताओं की करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त करने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय एजेंसी ये कार्रवाई धनशोधन निवारण कानून (PMLA) के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्म ‘वनएक्सबेट’ से जुड़े मामले में कर रही है। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता लगा है कि कई सेलिब्रिटी इस कंपनी से मिली फीस का इस्तेमाल कर रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक कानून के मुताबिक जिन संपत्तियों को अटैच किया जाएगा इसमें भारत के अलावा विदेश की भी कई संपत्तियां हैं। ईडी एंडोर्समेंट फीस के इस्तेमाल को कानून की नजर में ‘आपराधिक आय’ मान रही है।

अस्थायी अटैचमेंट आदेश जारी करेगी ईडी
एजेंसी की जांच में पाया गया है कि कई सेलिब्रिटी ऑनलाइन बेटिंग कंपनी से मिली एंडोर्समेंट फीस का इस्तेमाल कर संपत्तियां खरीद रहे हैं। इसे ‘अपराध की आय’ माना गया है। जो संपत्तियां ईडी की रडार पर हैं, इनमें भारत और विदेश (विशेषकर UAE) में स्थित चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं। फिलहाल ईडी संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है। जल्द ही अस्थायी अटैचमेंट आदेश जारी किया जाएगा। इस आदेश को PMLA के प्राधिकरण के पास भेजकर जरूरी मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलते ही विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर इन संपत्तियों को स्थायी रूप से जब्त किया जाएगा।
अब तक इन हस्तियों से हुई पूछताछ
बता दें कि ईडी पिछले कुछ हफ्ते में कई नामी क्रिकेटरों और कलाकारों से पूछताछ कर चुकी है। इन दिग्गजों में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, शिखर धवन, अभिनेता सोनू सूद, पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद मिमी चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हजरा के नाम शामिल हैं। ऑनलाइन और सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय कुछ इन्फ्लुएंसर्स भी ईडी की रडार पर हैं। ऑनलाइन बेटिंग मामले में इनसे भी पूछताछ हुई है। एजेंसी PMLA की धारा 50 के तहत पूछताछ कर रही है। ईडी बैंक खातों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी खंगाल रही है।

प्रवर्तन निदेशालय तलाश रहा इन सवालों के जवाब
अभी तक हुई पूछताछ के दौरान एजेंसी ने जो सवाल किए हैं, उनमें प्रमुख हैं; ऑनलाइन बेटिंग कंपनी से इनसे कैसे संपर्क किया? भुगतान किस माध्यम (हवाला या बैंकिंग चैनल) से हुआ? भुगतान भारत में या विदेश में हुआ? क्या आर्थिक लेन-देन के समय उन्हें पता था कि ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में अवैध है? ईडी के अधिकारियों के मुताबिक ऑनलाइन बेटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म या कंपनी की तरफ से मिली एंडोर्समेंट फीस से अर्जित की गई संपत्ति अपराध की आय है। एजेंसी इसे जब्त कर दोषियों पर नकेल कसेगी।

और पढ़े  भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन पहली बार अंतरिक्ष के लिए रवाना, आठ महीने तक ISS पर करेंगे रिसर्च

उर्वशी रौतेला से भी पूछताछ करेगी ईडी
गौरतलब है कि अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भारत में वनएक्सबेट की ब्रांड  एंबेसडर बताई जाती हैं। ईडी ने इस मामले में उन्हें भी तलब किया था। हालांकि, विदेश यात्रा पर होने के कारण उर्वशी अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुई हैं। ऑनलाइन बेटिंग मामले में ईडी अभी कुछ और खिलाड़ियों और अभिनेताओं के बयान दर्ज करने वाली है।

18 साल पुरानी कंपनी, 70 भाषाओं में उपलब्ध; अब भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर नकेल
दक्षिणी कैरेबियाई सागर और डच कैरेबियन क्षेत्र में बसे द्वीपीय देश कुरासाओ में पंजीकृत कंपनी ‘वनएक्सबेट’ खुद को वैश्विक स्तर पर 18 साल पुरानी बताती है। इसकी वेबसाइट और मोबाइल एप लगभग 70 भाषाओं में उपलब्ध है। हजारों लाखों रुपये की बेटिंग वाले इस प्लेटफॉर्म के बारे में ईडी ने सीधे तौर पर भी कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन भारत सरकार हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाया है। एक अनुमान के अनुसार, प्रतिबंध से पहले भारत में लगभग 22 करोड़ यूजर विभिन्न ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े थे। इनमें लगभग आधे लोग नियमित रूप से सक्रिय थे।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- ईरान में 7वें दिन भी अमेरिकी हमले जारी, तेहरान की चेतावनी-अब आर-पार की होगी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveईरान में सातवें दिन भी अमेरिकी हमले जारी हैं। अमेरिकी सेना ने कार्रवाई और हवाई हमलों के दौरान ईरान में पुलों और पानी के प्लांट पर बम बरसाए…


    Spread the love

    ग्लोबल वॉर्मिंग का कहर: यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने ली 10,000 लोगों की जान,सबसे ज्यादा आफत बुजुर्गों पर

    Spread the love

    Spread the loveयूरोप ने इस साल अप्रत्याशित रूप से भीषण गर्मी का सामना किया और पूरे महाद्वीप से संकलित आंकड़ों के मुताबिक, तापमान में बेतहाशा वृद्धि से जुड़ी घटनाओं में…


    Spread the love