IND vs PAK Match: पाकिस्तान की टीम नहीं खेल सकी पूरे 20 ओवर,भारत ने 146 पर समेटा, कुलदीप चमके

Spread the love

 

भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में दो बार चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया है और अब भारत की नजरें पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकर ट्रॉफी जीतने पर हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

 

 

पाकिस्तान ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और टीम ने कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर समेट दी। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। वहीं, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले।

साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में भारत को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। साहिबजादा ने इस दौरान अर्धशतक भी लगाया, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने साहिबजादा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसका बाद पाकिस्तान टीम की लय गड़बड़ा गई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने शुरू कर दिए। पाकिस्तान के लिए फखर जमां ने 46 और सैम अयूब ने 14 रन बनाए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस तरह लड़खड़ाई कि उसके शीर्ष तीन बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

और पढ़े  IND W vs AUS W-: महिला टी20 विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया

Spread the love
  • Related Posts

    फीफा विश्वकप में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया,रोनाल्डो-रामोस ने दागे गोल

    Spread the love

    Spread the loveपुर्तगाल ने फीफा विश्वकप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। उसने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया। टोरंटो में खेले…


    Spread the love

    IND vs ENG T20: देर रात शुरू होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20, जानें कब और कहां देखें मैच

    Spread the love

    Spread the love वैभव सूर्यवंशी का बहुप्रतीक्षित डेब्यू और मुश्किल विकेटों पर बल्लेबाजी की कमजोरियां इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच मैच की टी20 सीरीज में भारत…


    Spread the love