यूपी पुलिस का एनकाउंटर: गोरखपुर कांड का आरोपी जुबैर मुठभेड़ में ढेर, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची सीओ की जान

Spread the love

गोरखपुर में हुए बवाल के मामले में एक लाख रुपये का इनामी गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में एक उप निरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए जबकि दो गोलियां सीओ सिटी जितेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी हैं। वह बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी मुनिराज जी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए।

शहर के मोहल्ला कोतवाली क्षेत्र के घेर मर्दान खां निवासी जुबैर उर्फ कालिया शुक्रवार की रात करीब दस बजे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रात करीब दस बजे सीओ सिटी जितेंद्र सिंह पुलिस के साथ गंज थाना क्षेत्र के चाकू चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बाइक सवार ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया। गो तस्कर की फायरिंग में गंज थाने में तैनात दरोगा राहुल सिंह व कांस्टेबल संदीप सिंह घायल हो गए।

बाद में पुलिस ने उसकी पहचान घेर मर्दान खां निवासी जुबैर उर्फ कालिया के रूप में की। पुलिस जुबैर को गंभीर हालत में ही जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद डीआईजी मुनिराज जी और डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र मौके पर पहुंच गए। डीआईजी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों का भी हाल जाना।

और पढ़े  हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

बाइक गिरने के बाद फायरिंग की शुरू
चाकू चौराहे के पास जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान जुबैर को पहचान लिया। रुकने का इशारा करने पर आरोपी भागने लगा। इस दौरान उसकी बाइक गिर गई। बाइक गिरते हुए उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान आरोपी ने चार गोलियां चलाईं।

बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं होता तो सीओ को लग जाती गोली
सीओ बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। आरोपी जुबैर ने जब फायरिंग शुरू की तो पहली गोली सीधे सीओ के वाहन के शीशे में जा लगी। इससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। दूसरी गोली सीओ के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। तीसरी और चौथी गोली सिपाही और दरोगा को छूकर निकल गई जिससे दोनों घायल हो गए।

पुलिस की एक गोली जुबैर के सीने में लगी
पुलिस की जवाबी फायरिंग में सीधे गोली जुबैर के सीने में लगी। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि गोली आरपार हो गई। घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया।

जुबैर के दूसरे साथी की पुलिस कर रही है तलाश
जुबैर के साथ बाइक चलाने वाले व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना थी कि जुबैर रामपुर में है। इसी दौरान सुबह से ही पुलिस जगह-जगह तलाशी अभियान चला रही थी।

पिस्टल और तमंचा हुआ है बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस को जुबैर के पास से एक पिस्टल, तमंचा और कई कारतूस मिले हैं। पुलिस टीम देर रात तक घटना स्थल से सबूत जुटाने में जुटी रही।
और पढ़े  श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए मथुरा पहुंचे भरतपुर के गुलाबी पत्थर

पुलिस मुठभेड़ में जुबैर उर्फ कालिया घायल हो गया था। उसे अस्पताल लाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जुबैर गोरखपुर बवाल का मुख्य आरोपी है। उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सीओ जितेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर दो गोलियां लगी हैं। वह बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस जुबैर का आपराधिक रिकार्ड भी तलाश रही है।– मुनिराज जी, डीआईजी

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love

    प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद,मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार- राहुल

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…


    Spread the love