भाजपा नेता की हत्या: प्रमोद भड़ाना को मारी दिनदहाड़े गोली, रंजिश में आरोपी रॉबिन ने उतारा मौत के घाट

Spread the love

 

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में गांव भदोली में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और बीडीसी सदस्य प्रमोद कुमार भड़ाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि वारदात को अंजाम गांव के ही रॉबिन गुर्जर ने दिया।

प्रमोद सुबह खेत में चारा लेने गए थे, तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ। प्रमोद को गोली लगने के बाद ग्राम प्रधान सतीश अपनी कार से उन्हें डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। रास्ते में आरोपी ने ग्राम प्रधान की कार पर भी फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में प्रमोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से गांव में गम और गुस्से का माहौल है।

BJP Leader Pramod Bhadana Shot Dead in Bhadoli, Accused Robin Arrested in Old Rivalry

 

गांव में भी बरसाईं गोलियां
वारदात के बाद आरोपी रॉबिन सीधे गांव पहुंचा और मृतक के घर पर भी फायरिंग की। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने तीन दिन पहले हापुड़ के नानपुर गांव में भी फायरिंग की थी।  

BJP Leader Pramod Bhadana Shot Dead in Bhadoli, Accused Robin Arrested in Old Rivalry

मामले के पीछे तीन दिन पहले नानपुर में हुई फायरिंग की रंजिश बताई जा रही है। उस घटना में प्रमोद और ग्राम प्रधान सतीश का बेटा पीड़ित पक्ष के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने गढ़मुक्तेश्वर थाने गए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, गढ़ पुलिस ने नानपुर फायरिंग प्रकरण में रॉबिन गुर्जर के साथी विनय गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके पिता तरसपाल को भी थाने में बैठा रखा था। इसी रंजिश से गुस्साए रॉबिन ने शनिवार को प्रमोद भड़ाना को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
और पढ़े  खूनी संघर्ष- कहासुनी के बाद फूल-माला बेचने वाले की पीटकर हत्या, परिजनों का हंगामा
  • Related Posts

    जन आक्रोश पदयात्रा- महिला अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे CM योगी, बोले- विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर

    Spread the love

    Spread the loveनारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में मंगलवार को राजधानी लखनऊ ऐतिहासिक जनाक्रोश का साक्षी बना, जब महिला…


    Spread the love

    सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में बोली मुस्कान- न मैंने नीला ड्रम खरीदा और न बेहोश करने वाली दवा

    Spread the love

    Spread the loveब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को 13 महीने बाद हत्यारोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट में पूछ गए सवालों के…


    Spread the love