उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार की टक्कर से 4 श्रमिकों की मौत, परिजनों का हंगामा

 

 

न्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शादीपुर गांव के पास, जहां गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बन रहा है। वहां कार की टक्कर से चार श्रमिकों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे हैं। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

एक्सप्रेसवे हादसे में ये हैं मृत श्रमिक
हादसे में मरने वाले चार श्रमिक बांगरमऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, जिनकी पहचान मुनेश (43, पुत्र राधेलाल निवासी राजाखेड़ा, रामकिशोर (41) निवासी झब्बाखेड़ा, लवकुश (40) निवासी झब्बाखेड़ा और सरवन (30) निवासी अकबरखेड़ा के रूप में हुई है।

चल रहा है इंटरचेंज का निर्माण कार्य
यह हादसा शादीपुर गांव के पास हुआ है, जहां गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज का निर्माण कार्य चल रहा है। कार की टक्कर से इन श्रमिकों की दर्दनाक मौत हुई है। घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर हंगामा कर रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…