अयोध्या- विसर्जन में विधायक की झंडी ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा के भीतर शुभ-अशुभ के चर्चे तेज

 

 

 

पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के सोशल मीडिया पर चल रही है फोटो

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय लोगों का ध्यान एक अलग घटनाक्रम की ओर गया, जब हरी झंडी दिखाते समय अयोध्या के भाजपा विधायक के हाथ में मौजूद झंडी जमीन की ओर लहराती हुई दिखाई दी। इस दृश्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।कार्यक्रम में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के बीच सामने आए इस दृश्य को लेकर कुछ लोगों ने अपने-अपने तरीके से सियासी मायने निकालने शुरू कर दिए।वहीं, महानगर भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर इसे विधायक के राजनीतिक भविष्य के लिहाज से अशुभ संकेत के रूप में देखे जाने की बात कही। हालांकि, यह फोटो भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के सोशल मीडिया पर दिख रहा है।फिलहाल, धार्मिक आयोजन के दौरान झंडी का नीचे की ओर लहराना और संगठन के प्रमुख चेहरों की अनुपस्थिति अयोध्या के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

और पढ़े  UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…