IND vs PAK Match: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक का पचासा, गिल ने भी दिखाया दम

Spread the love

 

 

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए एक बार फिर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का बल्ला गरजा जिससे टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

भारत ने छह विकेट से जीता मैच

भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

भारत के लिए अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की और 39 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। मौजूदा टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए किसी भी विकेट के लिए पहली 100+ साझेदारी है।


Spread the love
  • Related Posts

    IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

    Spread the love

    Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


    Spread the love

    IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


    Spread the love