निर्माण समिति की बैठक के बाद अयोध्या पहुंचे चम्पतराय

राम मंदिर अयोध्या: राजनीति की शिकार में बंशी पहाड़पुर के पत्थरों का खदान
राजनीति की शिकार में बंशी पहाड़पुर के पत्थरों का खदान
निर्माण समिति की बैठक के बाद अयोध्या पहुंचे चम्पतराय ने कहा राजस्थान के पत्थरों को लेकर राज्य सरकार से की जा रही है बातचीत

अयोध्या. राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के बाद अयोध्या पहुंचें राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने जानकारी दी है कि अभी बंसी पहाड़पुर के पत्थरों को निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस मामले में राजनीति भी कम नही है। इसलिए सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर नींव भराई का कार्य किया जा रहा है सितंबर के प्रथम सप्ताह तक इस कार्य को पूरा किए जाने के बाद मिर्जापुर के पत्थरों से प्लिंथ निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। तो वही इस बीच मंदिर निर्माण के लिए शुरू होने वाले कार्यशाला पर अभी भी अटकले लगी हुई हैं। क्योंकि राजस्थान के बंसी पहाड़पुर से निकलने वाले पत्थरों के खदान को प्रारंभ नहीं किया जा सका है जिसको लेकर लगातार प्रयास किया रहा है जल्द ही राज्य सरकार व केंद्र सरकार के बीच समन्वय स्थापित किये जाने के साथ पत्थरों को अयोध्या लाए जाने का क्रम भी शुरू होगा।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी राज्य सरकार से अनुमति प्राप्त नहीं हुई है राजनीति के कारण आगे किसी भी प्रकार से दिक्कतें ना आए इसके लेकर भी सभी सरकारों से बात की जा रही है। कोई भी अधिकारी हस्ताक्षर करने से पहले सभी प्रोसेज को पूरा कर लेता है। तब वह हस्ताक्षर करता है। सब प्रोसेज में है। जल्द ही इसका रास्ता निकल जायेगा।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…