हिमाचल प्रदेश- बिलासपुर के कुटेहला में बादल फटने से हुई तबाही, राज्य में 566 सड़कें बंद

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश लगातार जारी है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बंद हैं। बिलासपुर जिले में भारी बारिश दर्ज की गई। पूरी रात बारिश के बाद बिलासपुर शहर में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। शहर की सिनेमा कॉलोनी, मेन मार्केट की सड़कें नालों में तब्दील हो गईं। चेतना चौक, चंपा पार्क और बस अड्डा के आसपास दुकानों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है। जिले में कई संपर्क सड़कें भूस्खलन से बाधित हो गई हैं।

 

बागछाल पुल के पास फिर हुआ भूस्खलन
लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली में जुटा है।  समलेटू के पास किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भूस्खलन हुआ है। इससे फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गई। वहीं ऋषिकेश में बारिश के बाद आए मलबे में एचआरटीसी की बसें फंस गईं।  भारी बारिश से झंडूता में बागछाल पुल के पास गुरुवार को फिर से भूस्खलन हो गया। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने का प्रशासन ने आग्रह किया है।

 

स्वारघाट के मतनोह में बादल फटने से तबाही, खेत और बागीचे बहे
बिलासपुर के स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत कुटेहला के गांव मतनोह में गुरुवार सुबह बादल फटने से तबाही मच गई। अचानक हुई तेज बारिश के दौरान पहाड़ी से पानी व मलबा आने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इससे खेत, आम के बगीचे और खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। खेतों की उपजाऊ मिट्टी बह जाने से भविष्य में खेती करना भी मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से तुरंत राहत की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया।  नुकसान का आंकलन होने के बाद प्रभावित परिवारों को फौरी राहत और हर संभव मदद दी जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है।

और पढ़े  हिमाचल- हिमाचल प्रदेश के बेटे और बेटी वायुसेना में बने अफसर, देश सेवा की ली शपथ

 

566 सड़कें, 525 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित
राज्य में गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में दो नेशनल हाईवे सहित 566 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 525 बिजली ट्रांसफार्मर व 281 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप हैं। कुल्लू में 155, मंडी 203, शिमला 50, कांगड़ा 46, चंबा 26 व बिलासपुर जिले में 24 सड़कें बंद हैं। शिमला में भी माैसम खराब बना हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    हिमाचल- हिमाचल प्रदेश के बेटे और बेटी वायुसेना में बने अफसर, देश सेवा की ली शपथ

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय सेना अकादमी देहरादून से पास आउट के बाद साहिल डडवाल लेफ्टिनेंट बने। इसके बाद नादौन के बेला गांव में खुशी की लहर है। साहिल के मामा और…


    Spread the love

    हिमाचल प्रदेश: शुक्रवार को कई अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति

    Spread the love

    Spread the love     हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक भारतीय वन सेवा (आईएफएस) और दो राज्य प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) के तबादला…


    Spread the love