देह व्यापार का भंडाफोड़: व्हॉट्सएप पर लड़कियों की नुमाइश, फिर बुलाते थे ग्राहक, लेते थे इतने रुपये

Spread the love

ढ़ रोड पर सम्राट हेवेंस होटल के सामने कॉम्पलेक्स में कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का शनिवार को पुलिस ने भंड़ाफोड़ कर दिया। सीओ सिविल लाइन के साथ नौचंदी और मेडिकल थाना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान महिला समेत दो संचालक और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। यहां आठ महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। पूछताछ के बाद इन सभी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री और पांच मोबाइल कब्जे में लिए हैं।

 

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि कॉम्पलेक्स में तृतीय तल पर कंप्यूटर सेंटर की आड़ में स्पा सेंटर चलाकर देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी। इस पर नौचंदी और मेडिकल थाना पुलिस को साथ लेकर छापा मारा गया। सेंटर में मौजूद लोगों में पुलिस को देखते ही अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने नौ महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। नौचंदी थाने ले जाकर सभी से पूछताछ की गई। इसमें सामने आया कि पंजाब के फिरोजपुर जिले के टूंडी बाजार निवासी राजवीर सिंह और परतापुर के बिजली बंबा बाईपास निवासी आसमा सचदेवा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करा रहे थे।

 

यहां से ग्राहक साकलम निवासी मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर, नवाजिश निवासी शास्त्रीनगर थाना नौचंदी और माज निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लोहियानगर भी पकड़े गए। पुलिस ने राजवीर, आसमा और तीनों ग्राहकों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़े  शुरू होने के 22वें दिन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से टोल स्थगित, मिलीं ये खामियां

व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर उपलब्ध कराते थे महिलाएं
सीओ के मुताबिक जांच में सामने आया है कि ये लोग ऑनलाइन व्हाट्सएप आदि के जरिये महिलाओं के फोटो भेजकर ग्राहकों को सेंटर पर बुलाते थे। ग्राहकों की पसंद के अनुसार 1500 से दो हजार रुपये में महिलाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। इसके अलावा बुकिंग कर भी ग्राहकों के पास उनके ठिकानों पर महिलाओं को भेजा जाता था। इसके लिए चार से पांच हजार रुपये तक वसूले जाते थे।
बृहस्पतिवार को कबाड़ी बाजार में पकड़ा था देह व्यापार
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर 40 सदस्यीय टीम ने देह व्यापार पकड़ा था। चार कोठा संचालिका, चार दलाल और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया था। यहां 17 महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। इस मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानते हुए एसएसपी ने विभागीय जांच शुरू कराई है।

ब्लैकमेलिंग की भी की जा रही जांच
ग्राहकों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई है। हालांकि अभी इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। इस संबंध में आरोपियों के मोबाइल आदि की जांच की जा रही है। आरोप सही मिले तो पुलिस पीड़ितों को बुलाकर उनके बयान दर्ज करेगी।

बचने के लिए स्पा सेंटर का बैनर फाड़ा
बताया जा रहा है कि इन दुकानों में पहले कंप्यूटर सेंटर संचालित होता था। अफेबल डिजाइंस कंपनीज का बैनर सेंटर पर लगा था। पहले इसके ऊपर ही मैजिक टच स्पा सेंटर का बैनर लगाया गया था। बाद में किसी को शक न हो और पकड़े जाने के डर से इस बैनर को फाड़ दिया गया। इससे बाहर से देखने वाले इसे कंप्यूटर सेंटर समझते थे। आसपास के लोगों को संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शक होता था। इसी के चलते पुलिस से शिकायत की गई थी।

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी:- इस्तीफे के बाद भी राममंदिर प्रशासन में चंपत का दखल बरकरार

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिए करीब एक महीना हो गया है, लेकिन चंपत राय अब भी अयोध्या में ही हैं। पद पर नहीं होने के…


    Spread the love

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love