मां-बेटे 13वीं मंजिल से कूदे- अभी 2 दिन पहले ही पंजाब से दक्ष को दिखाकर आए थे परिजन, इस बीमारी से था ग्रसित

Spread the love

 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी के ई टावर की 13वीं मंजिल पर रहने वाले सीए दर्पण चावला दो दिन पहले ही बेटे दक्ष को पंजाब से दिखाकर लौटे थे। बेटे का मानसिक विकास नहीं होने के कारण वह उसे पंजाब दिखाने के लिए गए थे।

उनके ही टावर में रहने वाले निवासियों ने बताया कि बच्चा ऑटिज्म बीमारी से लंबे समय से ग्रसित था। उसका शारीरिक विकास तो तेजी से हो रहा था लेकिन मानसिक विकास नहीं होने के कारण परिजन परेशान रहते थे। मां साक्षी पहले आईटी कंपनी में नौकरी करती थी लेकिन बेटे के होने के बाद नौकरी छोड़ दी। वह बच्चे की देखभाल में लगी रहती थी।

 

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के हर आयोजन में परिजन बच्चे के साथ ही शामिल होते थे। एओए की ओर से होने वाली एक्टिविटी में मां बच्चे को लेकर आती थी, जिससे बच्चा अन्य बच्चों के साथ घुल मिल सके। इसके साथ ही पिता बच्चे को शाम को नीचे सोसाइटी में टहलाने के लिए भी लेकर आते थे।

टावर में भी वह सभी लोगों से बातचीत करती थी। उनका कहना था कि डॉक्टर ने कहा है कि बच्चा जल्दी सही हो जाएगा। इसके साथ ही परिवार पूजा पाठ के हर आयोजन में भाग लेता था। सोसाइटी में 2017 से परिवार रह रहा है।

कई डॉक्टरों को दिखाया, गुरुद्वारों में अरदास भी कराई 
परिवार के करीबी लोगों का कहना है दक्ष मानसिक रूप से बीमार था। इस वजह से उसका इलाज लंबे समय से चल रहा था। परिजनों ने कई डॉक्टरों को दिखाया। यहां तक कि गुरुद्वारों में अरदास भी कराई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

बच्चा स्कूल नहीं जाता था और अक्सर दवाइयों पर ही निर्भर रहता था। इसी कारण उसकी मां तनाव में थी। पड़ोसी बताते हैं कि वह कई बार कहती थी कि मेरी जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई है।

पड़ोसियों का कहना है कि दक्ष बचपन से मानसिक रूप से बीमार था। वह मां-पिता के बिना घर से निकलता भी नहीं था। साक्षी और उनका परिवार सोसाइटी में शांत स्वभाव के रूप में जाना जाता था। पति-पत्नी में किसी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं था।
और पढ़े  UP विधानसभा: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

हम दुनिया छोड़ रहे हैं सॉरी 
पुलिस को जांच में फ्लैट में एक डायरी मिली। डायरी में साक्षी ने पति दर्पण चावला के नाम लिखा था कि ‘हम दुनिया छोड़ रहे हैं सॉरी’। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। हमें माफ करना।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और अन्य परिस्थितियों की गहराई से जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों और सोसाइटी निवासियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

तेज आवाज से लगा कि सिलिंडर फट गया 
सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि मां और बेटे ने शाफ्ट की तरफ से छलांग लगाई। वह बालकनी से नहीं कूदी। दोनों 13वीं मंजिल से गिरे थे। गिरने के बाद काफी तेज से आवाज आई लगा कि सिलिंडर फट गया हो।

बर्न आउट सिंड्रोम हो जाता है हावी : मनोवैज्ञानिक
जीबीयू के मनोवैज्ञानिक डॉ आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि ऑटिज्म के शिकार बच्चों के माता-पिता पर बर्न आउट सिंड्रोम हावी हो जाता है। वह बच्चों की देखभाल करते करते थक जाते हैं। इसके कारण वह आर्थिक व सामाजिक अवसाद में जाने लगते हैं।

जीवन में कुछ कर नहीं पाने के कारण वह सांसों को खत्म करने की ठान लेते हैं। ऐसी स्थिति में माता पिता को सबसे पहले बच्चे की मनोवैज्ञानिक जांच करानी चाहिए जिससे उन्हें पता लगे कि बच्चे की बौद्धिक क्षमता कितनी है और कितना सुधार हो सकता है।

यह भी पता चले कि जीवन में सकारात्मक रहने के लिए क्या क्या कदम उठाएं जा सकते हैं। उनके अनुसार, इससे जीवन जीने में आसानी मिल सकती है। यदि किसी भी अभिभावक के बच्चों के साथ ऐसा हो रहा हो तो सबसे पहले बच्चे को मनोचिकित्सक को जरूर दिखाना होगा।

 

और पढ़े  लाश संग 1993किलोमीटर का सफर: शव के टुकड़े, रिसता खून और दुर्गंध; जनरल कोच में रखे बैग की दहशतभरी कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love

    प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद,मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार- राहुल

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…


    Spread the love