अयोध्या: CM योगी करेंगे मॉरीशस के PM राम गुलाम की अयोध्या में अगवानी, सुरक्षा के रहेंगे विशेष इंतजाम

Spread the love

 

 

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर केंद्र में है। भूटान के प्रधानमंत्री के बाद अब मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम 12 सितंबर को अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला का दर्शन पूजन करेंगे। उनके साथ परिवार के सदस्य, मॉरीशस प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कैबिनेट के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

डॉ. गुलाम दूसरे विदेशी राष्ट्राध्यक्ष होंगे, जो अयोध्या आकर रामलला का पूजन करेंगे। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के मुताबिक प्रधानमंत्री राम गुलाम वाराणसी से सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका मॉरीशस की पारंपरिक शैली के अनुसार रेड कार्पेट पर स्वागत करेंगे। इसके बाद वह प्रयागराज-लखनऊ हाईवे से होते हुए लगभग 15 किलोमीटर दूर राम मंदिर पहुंचेंगे।

 

राम मंदिर में प्रधानमंत्री करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। इस दौरान वह रामलला और राजाराम का पूजन करेंगे। साथ ही मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन करेंगे और राम जन्मभूमि परिसर स्थित जटायु व अंगद टीले पर पहुंचकर शिव का जलाभिषेक भी करेंगे। भारत और मॉरीशस के रिश्ते हमेशा मधुर रहे हैं।

राजनयिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष इंतजाम किए गए हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love