अयोध्या: राममंदिर देश का चौथा सबसे बड़ा मंदिर बना,1 साल की कुल आय 327 करोड़ रुपए, रोजाना 70-80 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे

Spread the love

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 327 करोड़ रुपए की आय हुई है। इसमें 153 करोड़ रुपए दान से और 174 करोड़ रुपए ब्याज से प्राप्त हुए। दान देने वालों में देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु शामिल हैं। मंदिर निर्माण की प्रगति के साथ श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार मंदिर को नकदी के साथ-साथ सोना और चांदी का दान भी मिल रहा है। दान राशि नकद, चेक, आरटीजीएस और ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त होती है। सालाना आय के मामले में राम मंदिर देश का चौथा सबसे बड़ा मंदिर बन गया है।राम मंदिर में रोजाना औसतन 70 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पर्व, त्योहार और वीकेंड पर यह संख्या दो से तीन गुना तक बढ़ जाती है। बढ़ती श्रद्धालु संख्या के साथ ही दान की रफ्तार भी तेज बनी हुई है।ट्रस्ट का मानना है कि जैसे-जैसे मंदिर निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा और श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, दान की गति और तेज होगी। अयोध्या के धार्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में यह आय बड़ा सहारा साबित होगी।


Spread the love
और पढ़े  UP में देर रात 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, मुरादाबाद औरअलीगढ़ में नए आयुक्तों को दायित्व
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love