उत्तराखंड : स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए सज गई देवभूमि ।

रविवार को आजादी का जश्न मनाने के लिए देवभूमि उत्तराखंड दुल्हन की तरह सज गई। राजधानी देहरादून में शनिवार की शाम को सजावट का भव्य नजारा दिखाई दिया। दून की सरकारी इमारतें दुल्हन की तरह रंग-बिरंगी लाइटों से सजी नजर आईं। हालांकि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार अधिकतर कार्यक्रम ऑनलाइन ही आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं मुख्य कार्यक्रम रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में आयोजित किया जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तिरंगा फहराएंगे। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून और भराड़ीसैंण में तिरंगा फहराएंगे। राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री पुलिस लाइन ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान पुलिस जवानों के मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जबकि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य राजभवन में नौ बजे ध्वजारोहण करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल देहरादून विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह के बाद ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण जाएंगे। जहां विधानसभा परिसर में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में ध्वजारोहण करेंगे।
देश की आजादी के आंदोलन में ‘पहाड़ों की रानी मसूरी’ का बड़ा अहम योगदान रहा है। अंग्रेजी हुकूमत से लड़ने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरी आकर रणनीति बनाते थे।महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू ने भी उस समय यहां सभाएं कर लोगों के साथ विचार विमर्श किया था। मसूरी आकर नेताओं में एक नई उर्जा का संचार होता था।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी बोले-बिना मान्यता चल रहे मदरसे होंगे बंद, जारी रहेगा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…