विकासनगर: वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, प्रीतम सिंह के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर FIR दर्ज

चकराता विधानसभा क्षेत्र के वायरल ऑडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। त्यूणी के छुमरी निवासी पीड़ित बालक राम की शिकायत पर चकराता विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख राजपाल सिंह पर गाली-गलौज और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में त्यूणी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़ित ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और अन्य भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को प्रार्थनापत्र सौंपा था। एसएसपी ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित की बेटी से फोन कॉल के माध्यम से वार्ता की थी।
मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। आरोपियों पर पीड़ित को फोन कॉल कर उनकी दोनों बेटियों को कांग्रेस में शामिल करने के लिए दबाव बनाने, गाली गलौज करने, मारने की धमकी देने का आरोप है।

पीड़ित बालक राम ऊर्जा निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  हल्द्वानी: प्रेमिका के साथ होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शक्ति वर्धक गोली खाने की आशंका
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…