अल्मोड़ा : ईश्वर व्यक्ति को पद पर आसीन होने का मौका देता है – न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ।

अल्मोड़ा। उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने कहा कि ईश्वर व्यक्ति को पद पर आसीन होने का मौका देता है। व्यक्ति को जिस भी संस्था में भी जिम्मेदारी मिलती है, उसे अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। तभी उस पर विश्वास बनता है।
न्यायमूर्ति शर्मा जिला न्यायालय परिसर पांडेखोला में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि बार और बेंच रथ के बड़े अच्छे पहिये हैं। लोग न्यायालय में उम्मीद के साथ आते हैं। उस उम्मीद को पूरा करना होगा। बार बैंच का सम्मान सभी के सहयोग से होगा।
इससे पहले बार चुनाव समिति के अध्यक्ष केवल सती ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेखर लखचौरा, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला उपाध्यक्ष सुनीता पांडे, सचिव भुवन पांडे, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष इंतेखाब आलम कुरैशी, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजा हृदयेश अंडोला, संप्रेक्षक मुरुली मनोहर भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य त्रिभुवन पांडे, वैभव पांडे, सुरेंद्र अग्निहोत्री, हरीश चंद्र लोहनी, नारायण जीना को शपथ दिलाई।
समारोह में जिला जज मलिक मजहर सुल्तान, चुनाव समिति के अध्यक्ष केवल सती आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए पूर्व अध्यक्ष महेश परिहार ने सभी का आभार जताया। सचिव भुवन पांडे ने संचालन किया।

और पढ़े  रुड़की: 17 हजार रुपये और वीडियो बनाने के विवाद में दोस्तों ने की थी कपिल की हत्या, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…