शिप्रा में कार गिरी, टीआई-एसआई के मिले शव,महिला कांस्टेबल की तलाश जारी, किशोरी की तलाश में जा रहे थे

 

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की शिप्रा नदी में कार गिरने से लापता हुए दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, लापता महिला आरक्षक की तलाश की जा रही है। नदी से जो दो शव बरामद हुए हैं उनकी पहचान उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा और एसआई मदनलाल निमामा के रूप में हुई है। महिला आरक्षण आरती पाल अभी भी लापता है।

दरअसल, शनिवार रात को शिप्रा नदी के बड़े पुल से एक कार असंतुलित होकर नीचे पानी में गिर गई थी। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, नगर निगम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोरों की टीम कार और उसमें फंसे लोगों की तलाश मे जुट गई। रात करीब नौ बजे से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में देर रात तक पुलिस को सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह छह बजे एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस को भैरवगढ़ क्षेत्र में नदी में एक शव होने की सूचना मिली।

 

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नदी के बाहर निकाला, जो  उन्हेल के थाना प्रभारी अशोक शर्मा का था। इस दौरान पुलिस को पता चला कि जो कार नदी में गिरी थी वह  पुलिसकर्मी की ही थी। कार में थाना प्रभारी अशोक शर्मा के साथ सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल भी सवार थे।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल शनिवार को गुराडिया-सांगा क्षेत्र से लापता हुई 14 साल की बालिका की तलाश में  चिंतामण जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। एसपी शर्मा ने कहा कि संभवतः कार महिला आरक्षक आरती चला रही थीं, इस दौरान शिप्रा नदी के बड़े पुल से अनियंत्रित होकर कार नदी में गिर गई। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी अशोक शर्मा के बाद  सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का भी शव नदी से बाहर निकाल लिया है। महिला आरक्षक आरती पाल और कार की तलाश की जा रही है।
और पढ़े  पति की हत्या में कटी अंगुली बनी सबसे बड़ा सबूत, पत्नी और प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद
  • Related Posts

    पति की हत्या में कटी अंगुली बनी सबसे बड़ा सबूत, पत्नी और प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद

    मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की बेरहमी से हत्या करने की आरोपित महिला, उसके प्रेमी और सहयोगी को अदालत ने दोषी करार…

    मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन, राज्यपाल से मिले CM

    मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस बार प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को…