शिप्रा नदी में पुल से गिरी कार,तलाश जारी, पुलिस की वर्दी में एक शव बरामद, बचाव अभियान तेज

 

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शनिवार (6 सितंबर) देर रात बड़ा हादसा हो गया। बड़नगर रोड पर बने शिप्रा नदी के बड़े पुल से एक सफेद कार अचानक नदी में गिर गई। बताया जाता है कि कार चक्रतीर्थ से कार्तिक मेला मैदान की ओर जा रही थी। रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को एक शव मिला है। हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह शव कार में बैठे लोगों में से किसी का है या फिर किसी और का। खास बात यह है कि शव पुलिस की वर्दी में मिला है। गुमशुदा लोगों और कार को ढूंढने के लिए सर्चिंग जारी है। इसके लिए पुलिस और बचाव दल ने दो ड्रोन भी लगाए हैं।

 

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जूना सोमवारिया से बड़े पुल की ओर आ रही सफेद रंग की कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और उल्टे हाथ की ओर से शिप्रा नदी में जा गिरी। फिलहाल गाड़ी का नंबर और इसमें सवार लोगों की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि रामघाट पर पानी का बहाव काफी तेज है, जिससे कार को खोजने में मुश्किल आ रही है। नगर निगम, होमगार्ड, एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। जल्द ही गोताखोर और होमगार्ड नदी में उतरकर कार और उसमें सवार लोगों की तलाश करेंगे।

 

प्रत्यक्षदर्शी की आंखों-देखी
हादसे के चश्मदीद अमन गोयल ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से गणेश विसर्जन के लिए आ रहे थे। यहां बेरिकेडिंग नहीं थी, इसलिए वे धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार क्रेटा कार आई। चालक ने रफ्तार नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन गाड़ी पिलर से टकराने के बाद सीधे नदी में जा गिरी।

रेस्क्यू में आ रही दिक्कतें

और पढ़े  मध्यप्रदेश: CM मोहन यादव आज करेंगे राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन अभ्युदय-2026 का उद्घाटन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम और होमगार्ड की टीमों को मौके पर भेजा। रेस्क्यू टीम नाव और गोताखोरों की मदद से कार और सवार लोगों की तलाश कर रही है। लगातार बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। रामघाट और आसपास के मंदिर जलमग्न हैं। वहीं, गणपति विसर्जन के चलते घाट पर भारी भीड़ मौजूद रही, जिससे रेस्क्यू टीमों को ऑपरेशन चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    पति की हत्या में कटी अंगुली बनी सबसे बड़ा सबूत, पत्नी और प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद

    मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की बेरहमी से हत्या करने की आरोपित महिला, उसके प्रेमी और सहयोगी को अदालत ने दोषी करार…

    मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन, राज्यपाल से मिले CM

    मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस बार प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को…