शाहजहांपुर: उत्तराखंड से लूटी थार शाहजहांपुर के पुवायां से बरामद,पुवायां से थार को खिंचवाकर ले गई ऊधमसिंह नगर पुलिस

Spread the love

 दिल्ली के लोगों से उत्तराखंड में लूटी गई थार गाड़ी को पुलिस पुवायां से खिंचवाकर ऊधमसिंह नगर ले गई है।

उत्तरी दिल्ली के थाना साबाडेरी के गांव बरला निवासी मोहित तोमर अपने परिचित हरियाणा के पानीपत के सेक्टर 13/17 निवासी बिट्टू से उनकी थार गाड़ी मांगकर दोस्तों उत्तरी दिल्ली के ही भूपेंद्र सिंह डबास और संयम कुमार के साथ तीन सितंबर की रात कैंची धाम जा रहे थे।
इसकी जानकारी उन्होंने अपने परिचित रुद्रपुर के रजनीश अरोरा को दी। तीन सितंबर की रात साढ़े 11 बजे रुद्रपुर से पहले बन रहे फ्लाईओवर के पास रजनीश अरोरा, जग्गा प्रधान, वंश मखीजा और राधेश्याम पंडित ने मोहित तोमर को पीटकर गंभीर घायल करने के साथ ही कार, नकदी आदि लूट ली थी।

ऊधमसिंह नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी रजनीश को अपने क्षेत्र में ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार थार को पुवायां के एक हिस्ट्रीशीटर और उसके गांव नाहिल के साथी को देकर पुवायां भेज दिया था। पुवायां में थार का जीपीएस तोड़ दिया गया, लेकिन इस बीच ऊधमसिंह नगर पुलिस के आने पर बदमाश थार को छोड़कर भाग गए। चाबी नहीं मिलने पर पुलिस थार को खिंचवाकर ऊधमसिंह नगर ले गई है। पुवायां का हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। थाना प्रभारी रविकरन ने बताया कि ऊधमसिंह नगर पुलिस थार को ले गए है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बारिश के बाद तेज आंधी तूफान, मुंबई से आ रही फ्लाइट हुई डाइवर्ट
  • Related Posts

    झपकी बन गई काल: जालौन में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveजालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गई है।, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों…


    Spread the love

    अयोध्या- बंगाल में BJP की बढ़त पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल…


    Spread the love