नैनीताल / रामनगर :  जन्मदिन के दिन मिला मौत का तोहफा, 8 में से 2 छात्र कोसी नदी में बहे ।

जन्मदिन मनाने ओखलढूंगा के झूला पुल पर गए पीरूमदारा क्षेत्र के आठ छात्रों में से दो की कोसी नदी में बहने से मौत हो गई। दोनों 12वीं के छात्र थे। मृतकों में वह छात्र भी शामिल है, जिसका गुरुवार को बर्थ डे था। उसके पिता पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण में जिला पंचायत सदस्य हैं। छात्रों के शवों को घटनास्थल से करीब चार किमी दूर कुनखेत के पास बरामद किया गया। पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण तहसील के चौराड़ी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह का 18 वर्षीय बेटा महेंद्र सिंह नेगी पीरूमदारा के आरके पुरम सांई धाम कालोनी में अपने चाचा के दीपक सिंह नेगी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को उसका बर्थ डे था। अपने दोस्तों शांतिकुंज गली नंबर दो निवासी सुमित सोढ़ी पुत्र विजय कुमार और पीरूमदारा निवासी गुरमेल सिंह, विशाल सिंह, अनमोल अग्रवाल, पवन कुमार, जतिन चौधरी और प्रकाश भाटिया के साथ ओखलढूंगा गया था। आठों चार बाइकों से गए थे। दोपहर करीब 12 बजे सभी क्यारी और ओखलढूंगा के बीच झूला पुल पर पहुंच गए। यहां से महेंद्र नेगी और सुमित ने कोसी नदी में छलांग लगा दी।
ग्रीन फील्ड एकडेमी के छात्र थे
पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए। दोनों को बहता देख अन्य छात्रों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। दोस्तों के चीखने की आवाज सुनकर वहां घोड़ों को चरा रहे व्यक्ति ने प्रधान प्रीति सिंह चौरसिया के पति रणजीत सिंह को सूचना दी। इसके बाद भतरौंजखान के एसओ को बताया गया।

और पढ़े  उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फीली चोटियों पर फंसे लोगों तक पहुंच रही मदद, CM ने लिया राहत-बचाव अभियान का अपडेट

पुलिस और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी तो दोनों के शव ओखलढूंगा से चार किमी दूर कुनखेत में मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और उनके परिजनों को सूचना दी। ओखलढूंगा की ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि छात्र कोसी नदी में नहाने आए थे, लेकिन नदी के बहाव का अंदाजा नहीं लगा सके।

ग्रीन फील्ड एकडेमी के प्रबंधक शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि सभी छात्र उनके विद्यालय के हैं। भतरौंजखान के थाना प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…