चमोली- जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की हुई मौत, वेंटिलेटर पर नवजात, परिजनों का हंगामा

 

गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि नवजात को वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोग अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने इसे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बताकर हंगामा शुरू कर दिया।

बता दें कि बछेर गांव की मीना देवी (30) पत्नी प्रदीप सिंह को शनिवार को प्रसव पीड़ा के दौरान जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकाें ने रात को ही प्रसव की तैयारियां शुरू कर दी थी। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे मीना देवी का प्रसव के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उसे दौरे पड़ने लगे। बीपी कंट्रोल नहीं हो पा रहा था।

 

प्रसव होने के करीब आधा घंटे बाद मीना देवी की मौत हो गई थी। उसे बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका।  मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता और डीएसपी अमित सैनी ने लोगों को मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।

और पढ़े  देहरादून: CM ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता प्रमाण पत्र, कहा-ये व्यवस्था की नई शुरुआत
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजन की घोषणा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंडमें आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को…