हरिद्वार: पति के सिर पर हुआ खून सवार,पत्नी से अवैध संबंध के शक में हथौड़े से वार कर दोस्त को मार डाला

 

सिडकुल कोतवाली क्षेत्र में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने दोस्त के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व अन्य सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि धर्मेंद्र (42) और उसका दोस्त ललित (38) निवासीगण ग्राम नौगांव थाना स्यौहारा जिला बिजनौर रावली महदूद में सुखवीर सिंह के मकान में कुछ वर्षों  से किराये पर रह रहे थे। दोनों एक कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे सुखवीर सिंह निवासी रावली महदूद ने सूचना दी कि धर्मेंद्र ने अपने साथी ललित की सोते समय सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी है।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मकान मालिक के सामने ही आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सुखवीर सिंह की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शव को कब्जे में लेते हुए फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि धर्मेंद्र और ललित एक साथ रहते थे। धर्मेंद्र की पत्नी भी साथ में थी। कुछ समय से ललित से बातचीत हो रही थी। अविवाहित ललित से करीब एक साल से उसे अवैध संबंध होने का शक था।

इसलिए शुक्रवार रात सोते हुए समय धर्मेंद्र ने ललित के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथोड़ा और उस वक्त पहने हुए कपड़े आदि बरामद किए गए। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट-: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…