बिग ब्रेकिंग – उत्तरप्रदेश : जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा से निकाले गए, घर पर हमला करने और आग लगाने का था आरोप ।

प्रयागराज की भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का मकान जलाने के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की सदस्यता भाजपा ने  सातवें दिन ही निरस्त कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के दखल के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार शाम जितेंद्र सिंह की सदस्यता निरस्त करने का निर्णय किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 4 अगस्त को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई थी। डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने मुखर होकर बबलू को पार्टी में शामिल करने का विरोध किया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से 7 अगस्त को लखनऊ में मुलाकात के दौरान भी जितेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल करने का विरोध करते हुए सदस्यता निरस्त करने की मांग की थी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भी खुले तौर पर बबलू को पार्टी में शामिल करने के निर्णय को अनुचित बताया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की अध्यक्षता में 7 अगस्त को आयोजित प्रदेश सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भी खराब छवि वाले लोगों को पार्टी में शामिल नहीं करने का मुद्दा उठाया गया था। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जितेंद्र सिंह की सदस्ता समाप्त की गई है।

रीता बहुगुणा का मकान जलाने के आरोपी है जितेंद्र सिंह
17 जुलाई 2009 को प्रदेश कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के सरोजनी नायडू मार्ग हुसैनगंज स्थित आवास में आग लगाई गई थी। इसमें बसपा के तत्कालीन विधायक जितेंद्र सिंह बबलू और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इंतिजार आब्दी सहित कई लोगों के नाम मुकदमा दर्ज किया गया था। डॉ. जोशी इस समय प्रयागराज से भाजपा सांसद हैं। उनका मकान जलाने के आरोपी को पार्टी में शामिल करने का मामला तूल पकड़ने के बाद आज उन्हें पार्टी के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी बबलू को पार्टी में शामिल करने का प्रयास किया गया था। लेकिन उच्च स्तर पर विरोध के जलते ज्वाइनिंग नहीं हो सकी ।

और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…