अयोध्या : कांग्रेसी नेताओं ने निकाली पदयात्रा ।

Spread the love

जनपद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी जी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं प्रदेश की नाकामियों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता शरद शुक्ला की अगुवाई में गुलाबबाड़ी मैदान से चौक तक पदयात्रा निकाला।
कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की केंद्र और राज्य की सरकार ने कई काले कानून , पेट्रोल डीजल और गैस के दामों से जनता को परेशान करने का काम किया है, जिसके बाद जनता ने इस बार मोदी योगी की सरकार के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया है| युवाओं की बेरोजगारी से लेकर किसान के मुद्दों पर भाजपा सरकार फेल रही है| योगी सरकार की विफलताओं को हम कांग्रेस के लोग जनता के बीच ले जाने का काम कर रहे है| आज के हुए धरना प्रदर्शन से सरकार को यह बताना चाहते है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें उनकी जगह पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हो रही है| कांग्रेस पार्टी के पद यात्रा के अभियान से किसान युवाओं और सरकार से त्रस्त जनता को जगाने का काम करेंगे| शरद शुक्ला ने कहा कि जनहित की समस्यों पर हमेशा से कांग्रेस पार्टी ने अपना पक्ष रखा है और आगे भी रखेंगे| बेरोजगारी से लेकर महिला उत्पीड़न को लेकर मोदी योगी की सरकार को घरेने के लिए कांग्रेस के सिपाही मैदान में उतर चुके है और अब सरकार को यह चेतना जरुरी हो गया है कि जनता के हक़ की आवाज और उनके मुद्दे उनसे कोई नहीं छीन सकता है| पद यात्रा के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका चौहान, जिला महासचिव दीपांशु तिवारी, सावन शर्मा, पवन गौड़, शिवा यादव, संदीप यादव, अनुभव जायसवाल, लोकेश तिवारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष फिरोज़ अंसारी, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष बिलाल अंसारी, डॉ विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, प्रेम पाण्डेय, विराट चौधरी, गिरीश मिश्रा, शोभित शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

और पढ़े  गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे महंत हेमंत दास, सीएम योगी से भेंट कर अर्पित की हनुमान जी की प्रतिमा

Spread the love
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *