हल्द्वानी- बिंदुखत्ता के युवक की हुई दर्दनाक मौत,बस में घुसा स्कूटी सवार युवक,कटर से काटकर बाहर निकाला शव

Spread the love

 

गौलापार में ताज रेस्टोरेंट के पास देर रात स्कूटी और बस की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक बस के ठीक सामने टायर के पास फंस गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और दमकल टीम ने 20 मिनट बाद बस के एक हिस्से को काटकर शव बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम आठ बजे एक युवक टैक्सी स्कूटी लेकर गौलापार से होते हुए लालकुआं की ओर जा रहा था। खेड़ा में ताज रेस्टोरेंट के पास पहुंचते ही स्कूटी चोरगलिया की ओर से आ रही खाली बस में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार बस के टायर के पास ही फंसा रह गया। सूचना पर काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी टीम के साथ पहुंचे। युवक को निकालने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो दमकल कर्मियों को बुलाया गया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कटर मशीन से बस के हिस्से को काटकर युवक को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। इधर, युवक के जेब में एक आधार कार्ड मिला है जिसमें पूरन सिंह टाकुली (28)पुत्र कुंदन सिंह टाकुली लिखा है। पुलिस ने लालकुआं पुलिस से इस युवक की शिनाख्त करने के लिए मदद मांगी है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- CM धामी ने साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स को दी राहत, एक क्लिक से खाते में ट्रांसफर की रकम
  • Related Posts

    नैनीताल- पिकअप से टकराने के बाद पैरापिट से भिड़ी कार, खाई में लटकने से मची अफरा-तफरी,2 लोग घायल

    Spread the love

    Spread the love   नैनीताल हनुमानगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नैनीताल आ रही एक कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से…


    Spread the love

    ऋषिकेश- यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमकेश्वर, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। आज वह पहले महायोगी गुरु…


    Spread the love