Jobs 2025 भारतीय नौसेना: 10वीं पास के लिए 1250 से ज्यादा नौकरियां! इस दिन से करें आवेदन, जानें योग्यता

Spread the love

भारतीय नौसेना ने 1250 से ज्यादा सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से नेवी की आधिकारिक वेबसाइट indiannavy.gov.in पर शुरू होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,266 पदों पर सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड की नियुक्ति की जाएगी।

 

 

योग्यता और जरूरी शर्तें 

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही इंग्लिश की जानकारी होनी चाहिए। अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की हो, या फिर मैकेनिक या समकक्ष ट्रेड में आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

 

 

इस भर्ती में उम्मीदवार केवल एक ही ट्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिस ट्रेड का चयन वे करेंगे, उसी के लिए उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा और उसी के आधार पर एडमिट कार्ड जारी होगा। चूंकि सभी ट्रेड की परीक्षा एक ही दिन और समय पर होगी, इसलिए उम्मीदवार केवल उसी ट्रेड की परीक्षा दे पाएंगे, जिसके लिए उन्होंने पूरा और सही आवेदन किया है। 

25 से अधिक नहीं होनी चाहिए आयु

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी और पद विवरण

चयनित उम्मीदवारों को जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप ‘C’ के तहत इंडस्ट्रियल पे स्केल लेवल-2 में 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

और पढ़े  Vacancy: बैंक में 2482 पदों पर भर्ती, 85920 तक सैलरी, ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें पात्रता के सभी नियम

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट indiannavy.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार New Registration लिंक पर क्लिक करके बेसिक जानकारी भरें।
  • लॉगिन करके व्यक्तिगत जानकारी, योग्यता और ट्रेड की डिटेल भरें।
  • मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • एप्लीकेशन सबमिट करके उसका एक प्रिंट आउट ले लें।

Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy: बैंक में 2482 पदों पर भर्ती, 85920 तक सैलरी, ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें पात्रता के सभी नियम

    Spread the love

    Spread the loveबैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर नियमित भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I…


    Spread the love

    Vacancy 2026: आरआरबी में जेईई के 3993 पदों पर आवेदन शुरू, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें..

    Spread the love

    Spread the loveरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस…


    Spread the love