इंटेलिजेंस ब्यूरो: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4987 पदों पर जल्द करे आवेदन,10वीं पास अभी भर दें फॉर्म

 

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी, 17 अगस्त 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4987 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 2471 पद अनारक्षित (UR) हैं। इसके अलावा 1015 पद ओबीसी, 501 पद ईडब्ल्यूएस, 574 पद एससी और 426 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। अभ्यर्थी को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए और उसके पास उस राज्य का डोमिसाइल प्रमाणपत्र होना जरूरी है, जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है।

 

न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी, जिसमें एससी/एसटी को अधिकतम 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट मिलेगी। 

परीक्षा पैटर्न

भर्ती के तहत सबसे पहले टियर-1 परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और समय सीमा 1 घंटा होगी। प्रश्न पत्र में कुल 5 भाग होंगे और हर भाग में 20-20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक (0.25) काटा जाएगा। इसमें निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:

  • जनरल अवेयरनेस
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • न्यूमेरिकल/एनालिटिकल/लॉजिकल एबिलिटी/रीजनिंग
  • इंग्लिश लैंग्वेज
  • जनरल स्टडीज

 

और पढ़े  यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

टियर-2 परीक्षा

टियर-1 पास करने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 के लिए बुलाया जाएगा। यह एक डिस्क्रिप्टिव परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवारों को चुनी हुई भाषा में अनुवाद का टेस्ट देना होगा। इसमें 500 शब्दों का पैसेज अनुवाद करना होगा। यह केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा और इसमें 50 में से कम से कम 20 अंक लाना जरूरी होगा।

इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया

टियर-2 के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू (व्यक्तित्व परीक्षण) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट टियर-1 परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 पे मैट्रिक्स के तहत प्रति माह 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा उन्हें केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते (Allowances) भी प्रदान किए जाएंगे।

  • Related Posts

    यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026…

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…