2025 Recruitment: 10वीं पास के लिए एयरफोर्स में भर्ती, हाउसकीपिंग और हॉस्पिटैलिटी के पदों पर आवेदन शुरू

 

भारतीय वायूसेना ने 10वीं पास युवाओं की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत संगठन में अग्निवीर-वायु हाउसकीपिंग और हॉस्पिटैलिटी के नॉन-कॉम्बैटेंट पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर agnipathvayu.cdac.in. पर जाकर भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है।

 

10वीं पास के लिए मौका

आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित है। इसके लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म 01 जनवरी, 2005 से लेकर 01 जुलाई, 2008 के बीच हुआ हो। इसके अलावा, जो उम्मीदवार परीक्षा के सभी स्टेज में पास हो जाएंगे, नामांकन की तारीख से उनकी आयु अधिकतम 21 वर्ष होनी चाहिए।

 

अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही कर सकते हैं आवेदन

इंडियन एयरफोर्स की यह भर्ती गैर-लड़ाकू पदों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने पर उम्मीदवार को चार वर्षीय प्रारंभिक कार्यकाल के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं होगी, भले ही वे विवाह योग्य आयु प्राप्त कर लें।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो (6 माह से अधिक पुराना न हो)
  • अगर उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम है, तो माता पिता द्वारा हस्ताक्षरित राजीनामा। यदि उम्मीदवार 18 वर्ष से अधिक आयु का है, तो उसे यह स्वयं हस्ताक्षरित करके देना होगा।
और पढ़े  यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, स्ट्रीम सूटेबिलिटी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा।
  • जारी नोटिफिकेशन से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
  • आवेदन पत्र में सभी विवरण सही और सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न करें।
  • अब इस आवेदन पत्र को नोटिफिकेशन में बताए अनुसार निर्धारित पते पर भेज दें।
  • Related Posts

    यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026…

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…