2025 Jobs:- 33 हजार से भी ज्यादा पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी.. बैंकिंग, फाइनेंस, पुलिस और डिफेंस सेक्टर में ढेरों भर्तियां

Spread the love

 

प भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। कई सेक्टर में इस समय 33,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इनमें बैंकिंग सेक्टर में 17,816 पद, फाइनेंस सेक्टर में 1,071 पद, पुलिस विभाग में 9,919 पद, और डिफेंस सेक्टर में 4,621 पद शामिल हैं।

इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अलग-अलग अंतिम तिथियां तय की गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता और आयु सीमा के अनुसार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान के जरिए बैंक में 6500 से अधिक रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास मौका है कि वे 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम स्नातक (Graduation) रखी गई है, जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री भी मान्य होगी। वहीं आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है और इसकी गणना 1 अप्रैल 2025 से की जाएगी।

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 10,277 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 तय की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए।

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता जरूरी है। वहीं आयु सीमा 1 अगस्त 2025 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के तहत मैनेजर, ऑफिसर (एग्रीकल्चर सेल्स) और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस अभियान का लक्ष्य कुल 417 रिक्तियों को भरना है।

और पढ़े  Vacancy: यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों में निकाली 194 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें...

आयु सीमा की बात करें तो ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए। वहीं मैनेजर पद के लिए न्यूनतम आयु 26 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्केल-II और स्केल-III के 500 जनरलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 23 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1180 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 118 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।

रेप्को बैंक ने ग्राहक सेवा सहयोगी (क्लर्क) के 30 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू होकर 8 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट repcobank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है।

वित्तीय क्षेत्र

LIC AAO-AE Recruitment 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) और सहायक अभियंता (AE) के कुल 841 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास 8 सितंबर 2025 तक आवेदन करने का मौका है।

 

UPSC EPFO Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार प्रवर्तन अधिकारी (EO)/लेखा अधिकारी (AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के पदों के लिए 22 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़े  Vacancy: यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों में निकाली 194 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें...

इस भर्ती अभियान के तहत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में कुल 230 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर रात 11:59 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

 

रक्षा क्षेत्र

BSF Head Constable Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संचार विंग में हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,121 रिक्तियों को भरा जाएगा।

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।

BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3,500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या अनुभव होना जरूरी हो सकता है (पद के अनुसार)। आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

BSF Head Constable (RO/RM) Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संचार विंग में हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,121 रिक्तियों को भरा जाएगा।

और पढ़े  Vacancy: यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों में निकाली 194 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें...

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।

POLICE JOBS

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने हाल ही में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 4,543 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती नागरिक पुलिस, पीएसी और अन्य विभागों के लिए की जा रही है।

पात्रता के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 11 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं।

RPSC SI Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के कुल 1,015 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) की ओर से 4,361 ड्राइवर कांस्टेबलों की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज समाप्त होने वाली है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

चालक सिपाही के मूल पद पर भर्ती हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) पास या समकक्ष अनिवार्य है।


Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy: यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों में निकाली 194 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A एवं ग्रुप B पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।…


    Spread the love

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love