सुप्रीम कोर्ट: यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत,ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक, UP सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी

Spread the love

 

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रही सांप के जहर से जुड़ी आपराधिक कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। एल्विश यादव ने इस मामले में चार्जशीट और मुकदमे की प्रक्रिया को चुनौती दी थी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। अब अगली सुनवाई तक निचली अदालत में मामले की सुनवाई नहीं होगी।

 

क्या है मामला?
नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव समेत कुछ लोगों पर सांप का जहर पार्टी में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। आरोप था कि उन्होंने एक पार्टी में अवैध तरीके से सांपों और जहर का इस्तेमाल किया था। इस मामले में वन विभाग और पुलिस की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की गई थी। एल्विश यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उनके खिलाफ गलत और बिना सबूत के आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया गया है।

यूपी सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी
न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मामले में अपने खिलाफ आरोपपत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती देने वाली एल्विश यादव की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता को नोटिस जारी किया। शीर्ष अदालत इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ यादव की अपील पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। आरोपपत्र में विदेशियों समेत अन्य लोगों की तरफ से रेव पार्टियों में मनोरंजन के लिए साँप के जहर का सेवन करने का आरोप लगाया गया है।

और पढ़े  कॉकरोच जनता पार्टी: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, कहा-किताब-तिरंगा साथ लाएं, सुरक्षा सख्त

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिन- PM मोदी बोले- मैं सेवा को साधना के तौर पर देखता हूं, जनता ने दिया मौका  

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए की बैठक में कहा कि आप सबने मुझे इतना सम्मान दिया, मान दिया। इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। इतने लंबे समय तक…


    Spread the love

    प्रधानमंत्री Modi Jhalmuri- ‘ये वाला खिलाओ…’, बंगाल के CM शुभेंदु ने PM मोदी को खिलाई झालमुड़ी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के नाम बुधवार को एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में उन्होंने 12 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। वह…


    Spread the love