Resignation: एक और TMC सांसद का इस्तीफा,राज्यसभा MP पीसी बराइक ने दिया त्यागपत्र

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक और राज्यसभा सांसद ने त्यागपत्र दे दिया है। प्रकाश चिक बराइक आज राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस पार्टी में दरारें बढ़ती दिख रही हैं। बराइक ने राज्यसभा के सभापति को जो इस्तीफा भेजा है इसमें उन्होंने तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की बात कही है।

 

Resignation: एक और TMC सांसद का इस्तीफा,राज्यसभा MP पीसी बराइक ने दिया त्यागपत्र

 

कितने सांसद दे चुके हैं इस्तीफा?
अब तक कुल तीन सांसद टीएमसी छोड़ चुके हैं। खबरों में किए जा रहे अपुष्ट दावों के मुताबिक करीब 20 सांसद ममता बनर्जी का साथ छोड़ने का मन बना चुके हैं। बंगाल में कई विधायक भी ऋतब्रत बनर्जी को नेता मानते हुए ममता बनर्जी का खेमा छोड़ने के संकेत दे चुके हैं।

 

तृणमूल से अब तक किन नेताओं का मोहभंग हुआ?
बराइक से पहले सुखेंदु शेखर रॉय और बंगाल से निर्वाचित महिला सांसद सुष्मिता देव ने भी सांसदी छोड़ दी है। सुखेंदु शेखर ने पद छोड़ने के बाद तृणमूल के कार्यकाल पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उन्होंने आरजी कर अस्पताल में हुए दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद ही पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था। दूसरी तरफ सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ने के बाद अपने गृह राज्य असम की राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

और पढ़े  आज किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की किस्त 24वीं किस्त,खुद PM मोदी रिलीज करेंगे 2-2 हजार रुपये
  • Related Posts

    बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर

    बिहार के कटिहार जिले में नाश्ते की दुकान पर अचानक एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार…

    भारतीय सेना को इसरो से मिली ताकत: युद्ध के समय पूरी ताकत से काम करेगा ‘नाविक’, अमेरिकी असहयोग की क्या भूमिका?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जीएसएसएलवी-एफ18 रॉकेट के जरिये एनवीएस-03 सैटेलाइट को उसकी सटीक कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। यह भारत के स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम ‘नाविक’…