संसद के मानसून सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

 

 

संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 13वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी जबरदस्त हंगामा होने के आसार हैं। लोकसभा और राज्यसभा में सरकार आज किन मुद्दों पर सवालों के जवाब देगी? सरकार की तरफ से किन विधायी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी? कौन से बिल पारित कराने के प्रयास किए जाएंगे?

 

 

वित्त मंत्री ने मणिपुर का आय-व्यय का विवरण पेश किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वर्ष 2025-26 के लिए मणिपुर राज्य की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

 

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, विपक्ष का हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू हुई। इस दौरान विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया। इस मौके पर पीठासीन स्पीकर दिलीप सैकिया ने सभी से अपील की सदन को चलने दें और सभी को बोलने का मौका मिलेगा।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी गई श्रद्धांजलि
राज्यसभा के पूर्व सदस्य और कई राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के निधन पर राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिरोशिमा-नागासाकी के पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि
लोक सभा ने जापान में 1945 के हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बम विस्फोटों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढ़े  दिल्ली में SIR की कतार: कागज का पेट भरने में किसी की छूटी दिहाड़ी, कोई बच्चों को छोड़ घंटों लाइन में
  • Related Posts

    दिल्ली में दुर्गा ई-ऑटो योजना कैबिनेट से मंजूर, 1,300 को मिलेगा परमिट, ट्रांसजेंडर्स भी योजना के पात्र

    दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को ई-ऑटो चलाकर स्वरोजगार से जोड़ने वाली दुर्गा योजना को दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई…

    2020 दिल्ली दंगा-: भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा में 5 दोषियों की सजा पर फैसला आज, दलीलों पर सुनवाई संपन्न

    कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली दंगों के दौरान भजनपुरा इलाके में पेट्रोल पंप के पास हुई हिंसा के मामले में दोषी ठहराए गए पांच आरोपियों की सजा पर बुधवार को सुनवाई…