प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिन- PM मोदी बोले- मैं सेवा को साधना के तौर पर देखता हूं, जनता ने दिया मौका  

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए की बैठक में कहा कि आप सबने मुझे इतना सम्मान दिया, मान दिया। इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना, ईश्वर की ही विशेष कृपा से ही संभव हो सकता है। मेरे लिए तो जनता-जनार्दन ही ईश्वर का रूप है। इसलिए मैंने सेवा को हमेशा एक साधना के रूप में देखा है। यह साधना भी एक सामूहिक यज्ञ है, जिसमें आप सबने कर्तव्य भाव से अपना योगदान दिया है। मैं इस यात्रा के सभी साथियों के प्रति भी अपना आभार प्रकट करता हूं। साथियों, इस अवसर पर एनडीए परिवार के सदस्यों ने एक प्रस्ताव भी पेश किया। यह आप सबकी आत्मीयता और उदारता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ बुधवार को एक और कीर्तिमान जुड़ गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र में 12 साल पूरे होने के साथ ही भारत के सबसे लंबे वक्त तक लगातार 4399 दिनों तक चुने हुए सरकार के प्रमुख के तौर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक हो रही है।

एनडीए बैठक में चंद्रबाबू नायडू बोले- पीएम मोदी इस सदी को लीड कर रहे हैं
एनडीए की बैठक में पीएम मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर एक विशेष प्रस्ताव पेश किया गया। यह प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखा, जिसका समर्थन नागालैंड के मुख्यमंत्री और एनपीएफ नेता नेफ्यू रियो ने किया।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व, सुशासन, विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर चर्चा की गई। प्रस्ताव के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा, “पीएम मोदी इस सदी को लीड कर रहे हैं। प्रधानमंत्री, आप हम सबको ऊर्जा देते हैं।”

उन्होंने कहा कि जनसेवा का जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है और जिस तरह से उन्होंने उसे जमीन पर उतारा है, वह अतुलनीय है। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और बुनियादी ढांचे से लेकर गरीब कल्याण तक हर क्षेत्र में नई मिसाल कायम हुई है।

और पढ़े  PM Modi-: 'हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा', लाल किले से PM मोदी ने देशवासियों को किया आगाह

चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि अब उन्हें यह विश्वास हो गया है कि “बंगाल जो आज सोचता है, वह देश कल सोचता है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल भी देश के विकास का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल परिवर्तन, सामाजिक कल्याण और समावेशी विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने नए मानदंड स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा, “हम सबको, पूरे एनडीए को आप पर गर्व है। आपके नेतृत्व में हम सभी देश के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।”

इस दौरान एनडीए के कई नेताओं ने पीएम मोदी का सम्मान किया। वहीं, पीएम मोदी की इस उपलब्धि के सम्मान में एनडीए के सभी नेताओं ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका अभिवादन किया। एनडीए की इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मशहूर झालमुड़ी का स्टॉल भी नजर आया। इस स्टॉल पर मौजूद बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुड़ी दी।

भारत मंडपम में होनी वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के तमाम नेता पहुंच चुके है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ ही अब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री पहुंच चुके हैं।

वहीं, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत समेत कई मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भारत मंडपम पहुंच चुके हैं।

और पढ़े  डीयू छात्रसंघ चुनाव का एलान- 18 सितंबर को मतदान, 19 सितंबर को आएगा रिजल्ट, जानें..

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खड़े होकर किया पीएम मोदी का अभिवादन और सराहना
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने चुने हुए पीएम के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि देश में पहले आम चुनाव होने से पहले, 1947 से 1952 के बीच वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में पीएम मोदी का खड़े होकर अभिवादन किया गया।

NDA की अहम बैठक में क्या?
भारत मंडपम में होने वाली एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता, एनडीए शासित सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, साथ ही गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के नेताओं के शामिल हुए। एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी गई। यह बैठक एनडीए सरकार के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इसमें गठबंधन की उपलब्धियों, भविष्य की नीतिगत प्राथमिकताओं और राजनीतिक रोडमैप पर चर्चा होने की उम्मीद है। मुख्य रूप से शासन से जुड़ी पहलों, विकास कार्यक्रमों और आगामी चुनावी चुनौतियों की तैयारियों पर बातचीत हो सकती है।

एनडीए सरकार के 12 साल पर भाजपा का मंथन
वहीं, इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत मंडपम में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

और पढ़े  कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े फर्जी वकीलों की जांच की मांग, SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस

इंदिरा गांधी से कम कार्यकाल, लेकिन लगातार ज्यादा
हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार दूसरी बार और 2024 में ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करने तक सेवा की है।

पीएम मोदी को देश-दुनिया से मिल रही बधाई
प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर देश और दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दौर बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलने का प्रयास किया है।


Spread the love
  • Related Posts

    Market Update: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 278 अंक टूटा, निफ्टी 77450 पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी 57.65 अंक…


    Spread the love

    BJP की नई टीम: अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया। संगठन में हुए इस फेरबदल में डिजिटल…


    Spread the love