बाढ़ से तबाही: पूर्वांचल के 500+ गांव पानी से घिरे, प्रयागराज में पांच लाख की आबादी पर संकट

Spread the love

 

 

त्तरप्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों में कई गावों में पानी भरा है। यदि कहा जाए कि बाढ़ से तबाही मची है तो गलत नहीं होगा। लगभग सूखा रहने वाले बुंदेलखंड के जिलों में भी इस बार बाढ़ है। सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत बचाव के लिए निर्देशित किया है। साथ ही 11 मंत्रियों की टीम भी 12 जिलों में बाढ़ निगरानी के लिए डटी हुई है।

प्रयागराज और वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रयागराज में सोमवार को गंगा-यमुना में दो दिनों से बढ़ रहे पानी ने प्रयागराज और आसपास के इलाके में पांच लाख की आबादी के सामने गंभीर संकट पैदा कर दिया है। एक ओर जहां सैकड़ों घर बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं हजारों लोगों के सामने खाने और पानी का संकट है। दोनों नदियों का जलस्तर 86 मीटर के पार है। यह खतरे के निशान 84.73 मीटर से ऊपर है।

More than 500 villages in Purvanchal are surrounded by water five lakh population in Prayagraj is in dangerसोमवार शाम थोड़ी राहत भरी सूचना आई कि यमुना का जलस्तर घटने लगा है और गंगा का स्थिर है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हेलिकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर दो राहत शिविरों को भी देखा। बारिश और बाढ़ ने हरी सब्जियों का भाव भी उफान पर ला दिया है।

उधर, पूर्वांचल के मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और बलिया में गंगा नदी उफान पर है। भदोही को छोड़कर पांचों जिलों में गंगा खतरा बिंदु के ऊपर बह रही है। छह जिलों के 500 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। वाराणसी में 2022 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब गंगा का पानी ट्रॉमा सेंटर वाली सड़क पर पहुंच चुका है। काशी में 84 घाट के 3000 से अधिक मंदिर डूब चुके हैं। अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिल रही।

और पढ़े  कटरानगर पंचायत उपचुनाव: मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 41.78% रहा मतदान प्रतिशत

More than 500 villages in Purvanchal are surrounded by water five lakh population in Prayagraj is in danger

बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

प्रयागराज में डीएम ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा-12 तक के सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में सात अगस्त तक छुट्टी घोषित की है। सोनभद्र और चंदौली में आठवीं तक मंगलवार को अवकाश रहेगा। गाजीपुर में मंगलवार व बुधवार को 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

 

वाराणसी में मंगल और बुध को 12वीं तक, मिर्जापुर में 12 तक के सभी विद्यालय सात अगस्त तक बंद रहेंगे। महोबा, हमीरपुर, जालीन, चित्रकूट, कानपुर और कानपुर देहात में आठवीं तक के स्कूल एक से दो दिन तक बंद रहेंगे।

More than 500 villages in Purvanchal are surrounded by water five lakh population in Prayagraj is in danger

विद्युत विभाग जिला कंट्रोल रूम : शर्मा स्तर पर बनाए अलग

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, भदोही, कौशांबी, चित्रकूट, जालौन, आगरा आदि जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। नगर विद्युत अधिकारियों को विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना कर अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    योगी मंत्रिमंडल का विस्‍तार,शामिल हुए छह नए चेहरे, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

    Spread the love

    Spread the loveकैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और अलीगढ़ के खैर…


    Spread the love

    UP- इटावा में लावारिस मिली बांग्लादेशी किशोरी, पुरानी दिल्ली से बागपत का था टिकट, खुफिया टीम कर रही पूछताछ

    Spread the love

    Spread the loveइटावा जिले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम नगला उदी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को एक संदिग्ध किशोरी के…


    Spread the love