अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी राममंदिर भूमिपूजन की वर्षगांठ पर आज पहुंचेंगे अयोध्या, संतों से भी करेंगे बात ।

राममंदिर के भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ पर मंदिर को लेकर चल रही तैयारी जमीन पर नजर आने लगी है। मंदिर के नींव की 24 लेयर तैयार हो गई हैं और 25वीं पर काम चल रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे भूमिपूजन की वर्षगांठ के अवसर पर राममंदिर में आयोजित विशेष अनुष्ठान में शामिल होकर रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 400 लाभार्थियों को अन्न वितरण भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी दोपहर 12 बजे रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड पर पहुंचेंगे। उसके बाद अन्न वितरण कार्यक्रम की शुरूआत करेेंगे। वासुदेवघाट स्थित सरकारी राशन की दुकान पर 100 लाभार्थियों को अन्न वितरण सीएम योगी द्वारा किया जाएगा। अयोध्या में 994 कोटे की दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें लाभार्थियों को पांच किलो प्रति यूनिट अन्न वितरित किया जाएगा। कुुल 400 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न वितरण किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा वासुदेवघाट में विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। अन्न वितरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि परिसर जाएंगे। वे यहां रामलला की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ राममंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लेंगे। यहां से नयाघाट स्थित यात्री निवास में वे रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से मुलाकात करेंगे। इस प्रकार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अयोध्या में रुकेंगे।

और पढ़े  केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में

भूमिपूजन की वर्षगांठ पर पीला वस्त्र धारण करेंगे रामलला
राममंदिर के भूमिपूजन की वर्षगांठ पर रामलला को विशेष भोग लगाने के साथ ही नवीन वस्त्र भी धारण कराया जाएगा। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मनीष त्रिपाठी की ओर से भूमिपूजन की वर्षगांठ के लिए रामलला को सिल्क हैंडलूम कपड़े से बना पीला वस्त्र भेंट किया गया है। यही वस्त्र गुरुवार को रामलला को धारण कराया जाएगा। बताया कि इसके अलावा रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम की ओर से भेंट की गई रामचरित मानस भी इस दिन रामलला के दरबार में आने वाले अतिथियों को दी जाएगी।

योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

– 12 बजे : रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड पर आगमन
– 12:15 बजे : वासुदेव घाट स्थित दुकान पर राशन वितरण कार्यक्रम
– 2:15 बजे : रामजन्मभूमि में रामलला का दर्शन-पूजन
– 3 बजे : रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड से रवाना

  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…