मौसम अपडेट: मूसलाधार बारिश में डूबी दिल्ली,गलियां बनीं झील, सड़कें तालाब, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Spread the love

 

 

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बीती रात करीब 10 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आधी रात के बाद तक जारी रहा। आज सुबह से कहीं हल्की बारिश की फुहारें तो कहीं झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी तरफ सड़कें तालाब बन गई। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। कई इलाकों में सड़कें तालाब तो गलियां और अंडरपास झीलों में तब्दील हो गए।

Due to heavy rains, people of Delhi NCR are facing the problem of waterlogging

दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश रुक-रुक कर होती रही। लगातार बारिश के कारण अधिकांश सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है। इससे दिन निकलते ही सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। अलग-अलग इलाकों में वाहनों की कतार देखने को मिल रही है।

 

जमकर बरसे बदरा, उमस से मिली राहत
राजधानी में कल शाम 5 बजे जमकर बादल बरसे। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। जगह-जगह लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। 5 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 35 के आसपास रहने का अनुमान है।

और पढ़े  स्वाति मालीवाल का आप से इस्तीफा:- राज्यसभा सांसद बोलीं- मैं PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करके BJP में आई

4 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार
राजधानी में फिर झमाझम बारिश वाला मौसम बन गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में 4 अगस्त तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं।

 

गाजियाबाद में झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव, घरों में घुसा पानी 
गाजियाबाद में देर रात हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर लबालब पानी भर गया। कई कॉलोनियों व मोहल्लों में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। आधी रात को हुए जलभराव से लोगों को परेशानी भी हुई। मुख्य मार्गों के अलावा नेहरू नगर, अशोक नगर समेत विभिन्न इलाकों में देर रात कई जगह सड़कों पर घुटने तक पानी भरा हुआ था। बहुमंजिला अपार्टमेंट के बेसमेंट में भी पानी घुस गया। लोगों के पार्किंग में खड़े वाहन पानी में डूब गए। रात करीब 10 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आधी रात के बाद तक जारी था।

 


Spread the love
  • Related Posts

    मौसम विभाग: मई में पड़ेगी भीषण गर्मी, कुछ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, बारिश की बूंदों से राहत के भी आसार

    Spread the love

    Spread the loveभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मई महीने को लेकर मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि देश के कई हिस्सों में सामान्य से…


    Spread the love

    सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस आक्रामक: मोदी का नाम लेकर कहा- फिर चला महंगाई का चाबुक,आंकड़े भी साझा किए

    Spread the love

    Spread the love   व्यवसायिक सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने व्यवसायिक सिलिंडर की कीमतों में उछाल के…


    Spread the love